फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दस वर्ष बाद आखिर शुरू हुआ बाईपास का निर्माण

दस वर्ष बाद आखिर शुरू हुआ बाईपास का निर्माण

Wed, 09 Aug 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
दस वर्ष बाद आखिर शुरू हुआ बाईपास का निर्माण
दस बाद आखिर शुरू हुआ बाईपास का निर्माण
विज्ञापन

भिवानी। लगभग एक दशक से लटकता आ रहा भिवानी बाईपास के प्रथम चरण का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में बाईपास रोहतक रोड से कौंट-उमरावत गांव के बीच से होता हुआ ढाणा लाडनपुर और हालुवास गांव के पास चरखी दादरी रोड में मिलेगा। यह प्रोजेक्ट लगभग 24 महीने में पूरा होने की उम्मीद है।
शहर के लिहाज से महत्वाकांक्षी और ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले भिवानी बाईपास के निर्माण की तमाम अड़चन दूर हो गई हैं। पिछले करीब दस साल से अड़चनों से घिरे इस प्रोजेक्ट की तमाम पेंचीदगी अब दूर हो गई है। इस प्रोजेक्ट पर शुरू से ही लेटलतीफी और सियासत हावी रही है। कई बार बदलाव हुए, एक बार वर्ष 2011 में निरस्त ही हो गया था। इसके बाद फिर इस दोबारा सिरे चढ़ाने के प्रयास हुए। कांग्रेस सरकार जमीन एक्वायर और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनने के बाद फिर इस प्रोजेक्ट की मांग उठी। करीब तीन साल की जद्दोजहद के बाद अब रोहतक और दादरी रोड पर दोनों ओर से मिट्टी भराई शुरू हो चुकी है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद काम और तेजी की उम्मीद की जा रही है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की जींद डिवीजन की देखरेख में इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये होगा बाईपास का रूट
रोहतक रोड (कृष्णा रिजॉर्ट) के सामने से यह बाईपास शुरू होगा। कौंट-उमरावत गांव के बीच से होता हुआ ढाणा लाडनपुर रेलवे फाटक और यहां से हालुवास व प्रह्लादगढ़ गांव के बीच जाकर चरखी दादरी रोड से कनेक्ट होगा। इस बाईपास की लंबाई करीब 10 किलोमीटर और चौड़ाई लगभग 20 मीटर होगी। नौ-नौ मीटर का दोनों ओर रोड होगा और दो मीटर का डिवाइडर बनेगा। बाईपास में ढाणा लाडनपुर रेलवे फाटक पर आरओबी बनाया जाएगा। इस पर भी जल्द काम शुरू होगा।
--
ट्रैफिक जाम मिलेगी निजात
नए बाईपास बनने के बाद सबसे ज्यादा फायदा शहर को होगा। शहर को ट्रैफिक लोड कुछ हद तक निजात मिलेगी। रोहतक रोड से दादरी-लोहारू रोड जाने वाले वाहनों को अब शहर के भीतर से नहीं जाना पड़ेगा। इससे शहर के लोगों भारी वाहनों राहत मिलेगी।
--
चार चरण के निर्माण पर देरी का साया
शहर के लिए यह खुशी की बात है कि भिवानी बाईपास के पहले चरण का काम शुरू हो गया है। लेकिन चिंता की बात है कि बाकी चार चरण के काम पर देरी का साया मंडरा रहा है। भिवानी के समग्र बाईपास के लिए रोहतक रोड से सेक्टर के पीछे से होते हुए जींद रोड, हांसी रोड से लोहारू रोड और लोहारू रोड से चरखी दादरी रोड को कनेक्ट होना जरूरी है। सूत्र बताते हैं कि इन चारों चरणों के काम की डीपीआर तो बन चुकी है, लेकिन इस काम आरंभ होने की फाइनल मंजूरी नहीं मिली है। इस काम में कितना वक्त लगेगा, इस बारे में अथारिटी भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

--
भिवानी के लिए बड़ा तोहफा : घनश्याम
विधायक घनश्याम सर्राफ ने बाईपास के निर्माण आरंभ होने पर खुशी जताते हुए कहा कि बाईपास भिवानी की पहली जरूरत है। बरसों से लंबित इस प्रोजेक्ट पर काम आरंभ कराकर भाजपा सरकार ने भिवानी की लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। रोहतक रोड से दादरी रोड आपस में कनेक्ट हो जाने से शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम के झंझटों से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि रोहतक रोड से जींद रोड को जोड़ने वाले बाईपास पर भी जल्द ही काम शुरू होगा।
--
रोहतक रोड से दादरी रोड को मिलाने वाले बाईपास पर काम शुरू हो चुका है। उनकी प्राथमिकता होगी बाईपास जल्द से जल्द पूरा होगा।
बलराज सिंह, कार्यकारी अभियंता, एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed