{"_id":"598384af4f1c1bdf7b8b46ce","slug":"151501791407-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
चरखी दादरी।
बिजली कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए वीरवार को बिजली कर्मचारियों ने रोष प्रकट किया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन कर वर्क सस्पेंड रखा। बाद में पुलिस अधिकारियों की ओर से आश्वासन देने पर कर्मचारियों ने वर्क सस्पेंड स्थगित कर दिया। रोष सभा का नेतृत्व प्रधान अनिल फौगाट व अशोक शर्मा ने किया। इस दौरान सभा में प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई।
गौरतलब है कि जुलाई माह में कनिष्ठ अभियंता मोहित के नेतृत्व में गांव इमलोटा में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया था इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कर्मचारियों में रोष है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंडल कार्यालय में सुबह नौ से 12 बजे तक कर्मचारियों ने वर्क सस्पेंड रखकर अपना विरोध प्रकट किया। प्रधान अनिल फौगाट ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने की मुहिम शुरू की गई है। ऐसे में आए दिन बिजली कर्मचारियों पर हमले हो रहे हैं। यूनियन सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि ऐसे माहौल में कर्मचारी भयभीत हैं और अपनी ड्यूटी करने में असमर्थ है। इस दौरान कर्मचारियों के वर्क सस्पेंड की सूचना मिलने पर पुलिस टीम बिजली निगम कार्यालय परिसर पहुंची। पुलिस टीम ने कर्मियों को अवगत कराया कि हमलेे के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे आरोपी को वीरवार सांय तक गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने वादे के अनुरूप दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो बिजली कर्मचारियों को वर्क बाधित आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। इस आंदोलन में जिले के आठों सर्कल के कर्मचारी शामिल होने को विवश होंगे। इस मौके पर हरिकिशन, ताराचंद, कृष्ण राठी , सूरज, सतीश, राजेश, सुरेश फौगाट, अमरचंद फोरमैन, आनंद, संजय, रामफल फौरमैन, सुरेश सोनी शामिल हुए।