फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आईआईटी-नीट की नि:शुल्क कोचिंग के लिए कल से होगा रजिस्ट्रेशन

आईआईटी-नीट की नि:शुल्क कोचिंग के लिए कल से होगा रजिस्ट्रेशन

Wed, 19 Jul 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी-नीट की नि:शुल्क कोचिंग के लिए कल से होगा रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से आईआईटी, जेईई एवं नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विकल्प संस्था द्वारा नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत ओबीसी व एससी कैटेगिरी के उन विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी जिनकी सालाना आय ढाई लाख से कम है। इसके अलावा सामान्य वर्ग के 30 बच्चों को भी निर्धारित मानदंडों के अनुसार विकल्प संस्था अपनी तरफ से नि:शुल्क कोचिंग देगी। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि इस कोर्स में प्रवेश के लिए जिला स्तर पर 23 जुलाई (रविवार) को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी को रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई है। डीसी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन काउंटर माडल टाउन स्थित बाल भवन, राजेश पायलेट चौक स्थित जिला बाल कल्याण ऑफिस और अंबेडकर चौक स्थित रेडक्रास सोसायटी में होगा। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करवाया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए एक फोटो पहचान पत्र एवं एक जाति प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी लानी होगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि इस परीक्षा में 11वीं, 12वीं और 12वीं पास कर चुके सभी वर्ग के बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगा जिसमें 60 प्रश्न ओब्जेक्टिव होंगे। इसके अलावा 15 प्रश्न पिछली कक्षा से संबंधित फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी और गणित के होंगे, जबकि 45 प्रश्न रिजनिंग एवं एप्टीट्यूड के होंगे। डीसी ने बताया कि 12वीं पास कर चुके बच्चों की परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक होगी जिसमें नॉन मेडिकल के बच्चों का प्रश्न पत्र आईआईटी मेन्स पर आधारित होगा तथा मेडिकल के बच्चों का प्रश्न पत्र नीट पर आधारित होगा। इन प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न फिजिक्स, कमेस्ट्री, गणित व बायोलॉजी से होंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रश्न पत्रों में सही प्रश्न के 4 अंक होगे जबकि गलत प्रश्न का एक अंक काट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed