{"_id":"596538cc4f1c1b4c498b4609","slug":"151499805900-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज के विचारों से प्रभावित होकर शोध के लिए किया देहदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज के विचारों से प्रभावित होकर शोध के लिए किया देहदान
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज के विचारों से प्रभावित होकर शोध के लिए किया देहदान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आर्य समाज के विचारों से प्रभावित होकर मॉडल टाउन निवासी महिला ने अपना शव शोध के लिए दान देने का निश्चय किया। अब उनके निधन के बाद एलआईसी से सीनियर मैनेजर पद से सेवानिवृत्त आरएल बतरा ने अपनी पत्नी राज बतरा का शव पीजीआई के एनाटमी विभाग को सौंपा।
एनाटमी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एस.के. राठी ने परिवार को स्मृति चिह्न के तौर पर एक पौधा भेंट किया और शरीर को दान करने के लिए आभार जताया है। बतरा ने बताया कि उनकी पत्नी एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उन पर आर्य समाज के विचारों का गहरा प्रभाव था। जीवन के अंतिम समय में वह कैंसर से पीड़ित थीं, तो भी लोक कल्याण की भावना उनमें प्रबल थी। उनकी अत्यधिक इच्छा के अनुसार उनका नेत्रदान एवं देहदान किया। देहदान के इंचार्ज डॉ. विवेक मलिक ने भी परिवार का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. रितू, डॉ. कमल, डॉ. आरती भी मौजूद रहीं।