{"_id":"595e8b074f1c1b0d168b45ae","slug":"151499368199-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की रुकवाई शादी, बिना दुल्हन लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की रुकवाई शादी, बिना दुल्हन लौटी बारात
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग की रुकवाई शादी, बिना दुल्हन लौटी बारात
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविंद्रजीत कौर और सहायक देवेंद्र की टीम ने गुरुवार को गांव खुर्दी एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई। दस्तावेजों की जांच करने पर दुल्हन साढ़े 17 साल की ही पाई गई थी। इस पर बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।
गांव खुर्दी में गुरुवार को मानकपुर से बारात आई थी। शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। टेंट लगा हुआ था और बैंड बाजे के साथ बारात भी दुल्हन के गांव में पहुंच चुकी थी। इसी दौरान सूचना पर महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविंद्रजीत कौर और सहायक देवेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और दुल्हन के परिजनों से उसकी उम्र के दस्तावेज मांगे। दस्तावेजों की जांच में लड़की की उम्र साढ़े 17 वर्ष पाई गई। इस पर टीम ने तुरंत शादी रुकवा दी और बारात को बिना दुल्हन के वापस भेज दिया। अधिकारी ने इस दौरान दुल्हन के परिजनों से लिखित में लिया कि जब तक लड़की की उम्र 18 वर्ष नहीं हो जाती वे शादी नहीं करेंगे।