फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एक दिन में तीन हमले, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

एक दिन में तीन हमले, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
एक दिन में तीन हमले, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
एक दिन में तीन हमले, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दबंगों द्वारा व्यापारियों से एक दिन में मारपीट की तीन घटनाओं से क्षुब्ध पूर्ण मार्केट के दुकानदारों ने बुधवार सुबह अपनी दुकानों को ताला जड़ शहर में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानदारों ने लघु सचिवालय पहुंचकर एसपी सुनील दलाल से मिले और घटना से उन्हें अवगत कराया। इन पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने तुरंत प्रभाव से आरोपियों पर मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए। वहीं, मार्केट दुकानदारों ने बाजार में गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर पूर्ण मार्केट स्थित वीके मोबाइल नामक शॉप के वर्कर राहुल से कुछ दबंगों ने मारपीट की थी। आस पास के दुकानदारों को एकत्र होता देख हमलावर युवक मौके से भाग खड़े हुए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को भी दी थी। इस बात की सूचना मिलते ही हमलावर दोबारा मार्केट में आए और फोटोग्राफर चरखी निवासी सुरेंद्र पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत पीड़ित सुरेंद्र ने भी सिटी थाना पुलिस को दी थी। पूर्ण मार्केट के दुकानदारों ने बताया की हमलावर युवकों की दबंगई यहां भी खत्म नहीं हुई। दर रात गांव चरखी निवासी एक अन्य दुकानदार के घर भी ये युवक धकी देने पहुंच गए। पूर्ण मार्केट प्रधान ने बताया कि उक्त दुकानदार ने सुरेंद्र को उनके चुंगल से छुड़ाया था। इन घटनाओं से खफा पूर्ण मार्केट के सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर रोष जताया और पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चरखी निवासी पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जब उसने देर रात पुलिस के हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर मदद मांगी तो पुलिस कर्मचारियों ने कोई मदद न कर पाने का तर्क देकर फोन काट दिया। बुधवार सुबह पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फौगाट की अध्यक्षता में सभी ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर दी और पूरे शहर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी सुनील दलाल से मिलने पहुंचे। एसपी सुनील दलाल ने तुरंत सिटी थाना पुलिस को निर्देश जारी कर तीन नामजद व अन्य पर केस दर्ज करवा दिया। इधर दुकानदारों ने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

पूर्ण मार्केट बनी है नशेड़ियों का अड्डा, रोज होते हैं झगड़े
पूर्ण मार्केट के दुकानदारों ने एसपी सुनील दलाल को बताया कि नशेड़ियों ने मार्केट का माहौल खराब कर दिया है। इतना ही नहीं कुछ युवा बेवजह मार्केट में आकर उत्पात मचाते रहते हें। ये दुकानों से सामान लेने पर रुपये देने से भी इंकार कर देते हैं। जब दुकानदार अपने सामान के रुपये मांगता है तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पूर्ण मार्केट एसोसिएशन ने एसपी सुनील दलाल ने को ज्ञापन सौंप पुलिस चौकी व पीसीआर तैनाती की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
दुकानदारों की शिकायत पर हमने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। व्यापारियों को हर संभव सुरक्षा हम मुहैया करवाएंगे।
सुनील दलाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed