{"_id":"5939a1f04f1c1bce578b45c0","slug":"151496949232-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले के दो आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले के दो आरोपी युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मामलों के दो आरोपी युवक गिरफ्तार
बौंदकलां
दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि 21 मई को चोर बौंद कलां पुलिस थाने के समीप ही स्थित सरकारी राशन डिपो एवं खाद बीज की दुकान का शटर उखाड़कर चोर 22 पाउच कपास का बीज और 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। वहीं 19 मई को बालाजी किरयाणा स्टोर से मोबाइल व 45 हजार की नकदी चोरी हो गई थी। चोरों ने इसी दिन मालकोष रोड पर ही पशु आहार की दुकान को भी अपना निशाना बनाया था। यहां से करीब 800 रुपये की नकदी गायब मिली थी। चोरी की वारदात के बाद मौके से फिंगर पिंट लिए थे। हिसार से स्क्वायड डॉग को भी बुलाया गया था। पुलिस ने वीरवार को इस संबंध में चोरी आरोपी नवीन कुमार व अमित कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। इनसे पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।