फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   परिवार से अलग होने के लिए महिला ने रचा लूट का ड्रामा

परिवार से अलग होने के लिए महिला ने रचा लूट का ड्रामा

Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
परिवार से अलग होने के लिए महिला ने रचा लूट का ड्रामा
परिवार से अलग होने के लिए महिला ने रचा लूट का ड्रामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
परिवार से अलग होने और परिजनों की सहानुभूति पाने के लिए महिला ने स्वयं ही घर में चोरी और लूट का ड्रामा रचा। महिला के समर्थन में व्यापारियों ने रोष जताया था। सीआईए पुलिस ने मामले की जांच की तो सारा मामला झूठा निकला और महिला के पास ही चोरी दिखाई गई ज्वेलरी मिली। जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने सास-ससुर से अलग होने और परिजनों की सहानुभूति पाने के लिए यह ड्रामा रचा।

उल्लेखनीय है कि ढिगावा में 30 मई को महिला ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट करने का आरोप लगाया था। महिला ने चेन, बालियां, अंगूठी छीनने का आरोप लगाया था। घटना के विरोध में लोगों ने रोष जताया और बाजार बंद करने की धमकी दी थी। मामले में दबाव के चलते पुलिस अधीक्षक ने यह मामला जांच के लिए सीआईए टीम को सौंपा। सीआईए टीम ने जांच शुरू की तो महिला ने बताया कि छीनी गई चेन छत पर ही मिल गई। गहनता से जांच की तो अंगूठी, बालियां भी महिला के पास ही मिल गई। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने मामले बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अपने सास-ससुर के साथ रहती थी और वह उनसे अलग रहना चाहती थी। इसी कारण यह लूट का ड्रामा रचा। जांच में केस पूरी तरह झूठा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed