{"_id":"617b0146190749724b18c333","slug":"15-new-dengue-cases-larvae-found-at-39-places-rohtak-news-rtk628400717","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 15 नए केस, 39 जगहों पर मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 15 नए केस, 39 जगहों पर मिला लार्वा
विज्ञापन
पालिका बाजार में फॉगिंग करते कर्मचारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को 15 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 153 हो गया है। यही नहीं, 39 जगहों पर मच्छर का लार्वा भी मिला है। इन्हें नष्ट करने के साथ लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
जिले में वीरवार को लैब से जारी हुई डेंगू संभावितों की सूची में 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। पीजीआई कैंपस समेत शहर के सात व ग्रामीण क्षेत्र के दो इलाकों में ये केस मिले हैं। इनमें महम, मदीना व सैनीपुरा से दो-दो, जिंदरान, डोभ, शीतल नगर, सूर्य नगर, आंबेडकर नगर, चिन्योट कॉलोनी, सेक्टर 2-3 का पार्ट व पीजीआई कैंपस से एक-एक मरीज है।
इधर, स्पेशल माइक्रो प्लान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई। इसके तहत सैनीपुरा, रोहताश नगर, गढ़ी मोहल्ला, राजीव नगर, घनीपुरा व विजय नगर में पानी के स्रोत जांचे गए। इनमें से 39 घरों में लार्वा मिला। टीम ने लार्वा नष्ट करते हुए लोगों को मच्छरों को पनपने से रोकने व बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने कहा कि विभाग मच्छर जनित रोगों खासकर डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। एंटी लार्वा एक्टिविटी तेज कर दी गई है। इसके तहत लार्वा मिलने पर जिले में 4852 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 3859 था। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।