फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 new Corona patients, including six students and doctors found

छह विद्यार्थी व डॉक्टर समेत कोरोना के 15 नए मरीज मिले

Wed, 24 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
15 new Corona patients, including six students and doctors found
कोरोना संक्रमण जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में छह विद्यार्थियों समेत 15 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें दो नर्सों, पीजीआई का एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, दो गृहिणी, दो नौकरीपेशा, एक अन्य व्यक्ति शामिल है। इनका इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 12411 पहुंच गई है। वहीं जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 69 हो गई है। इनमें से चार अस्पताल में व 65 घरों में एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। कोरोना जांच के बाद 187 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। अस्पतालों में दिन भर में 597 नए सैंपल लिए गए। विभाग अब तक दो लाख 98 हजार 250 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से दो लाख 85 हजार 652 सैंपल निगेटिव मिले हैं। विभाग 12182 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे चुका है। जिले में अब तक 160 मरीजों की मौत हुई है। वहीं जिले में संक्रमण दर 4.16 प्रतिशत व कोविड-19 रिकवरी दर 98.15 प्रतिशत है। इसके अलावा लोगों को टीका लगाने का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed