फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   132 केवी पावर हाऊस में ट्रांसफार्मर पहुंचा, तीन बाद हागी सप्लाई शुरू

132 केवी पावर हाऊस में ट्रांसफार्मर पहुंचा, तीन बाद हागी सप्लाई शुरू

Wed, 14 Jun 2017 01:16 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
132 केवी पावर हाऊस में ट्रांसफार्मर पहुंचा, तीन बाद हागी सप्लाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
शनिवार देर रात से ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद अब कस्बा वासियों को अगले तीन से चार दिन तक और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ेगा। निगम के अधिकारियों का दावा है कि 132 केवी पावर हाउस में नया ट्रांसफार्मर तो आ गया है, लेकिन अभी बिजली की सप्लाई में 3 से 4 दिन का समय और लग सकता है। खराब हुए ट्रांसफार्मर को उतारने के लिए निगम के अधिकारी दिन-रात एक किए हुए हैं और मंगलवार देर शाम तक खराब ट्रांसफार्मर को उतार दिया और अब नए ट्रांसफार्मर को लगाया जाएगा। विदित रहे कि 132 केवी सब स्टेशन में लगाया ट्रांसफार्मर 29 नवंबर 2014 को शनिवार को खराब हो गया था और अब पिछले चार दिन पहले 132 केवी पावर हाउस का मेन ट्रांसफार्मर एकाएक खराब हो जाने के पीछे क्या कारण है, निगम के अधिकारी सिर्फ फाल्ट कहकर बात को खत्म कर देते हैं। इसे बदलने मे बिजली निगम के अधिकारी लगे हुए हैं लेकिन निगम के अधिकारीयों को ट्रांसफार्मर जलने के कारणों का पता नहीं चल सका हैैैैैैै।
शनिवार रातभर बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी के मद्देनजर बेरी शहर को सुबह 4 बजे दूबलधन और जहाजगढ़ फीडर से जोड़ दिया गया। बावजूद इसके लोगों को डाउन वोल्टेज की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। शनिवार को बिजली निगम का डेढ़ करोड़ का ट्रांसफार्मर एकाएक खराब हो गया जिससे बेरी व आसपास के दर्जनों गंावों में बिजली संकट पैदा हो गया था। हालांकि बिजली निगम ने दूसरे फीडरों से लाइट जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था कर दी लेकिन लाइट इतनी कम वोल्टेज में आ रही है कि लोगों का काम बिल्कुल नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के जलघर में डिम लाइट होने की वजह से कस्बे में पानी की सप्लाई भी बाधित रही लेकिन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को रोहतक इंजीनियरों को बुलाकर मोटर को चालू करवाया तो पानी की सप्लाई हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पावर हाउस में नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया है और पुराने ट्रांसफार्मर को उतार दिया गया। नए ट्रांसफार्मर को मंगलवार देर शाम तक रख दिया गया। ट्रांसफार्मर को लगाने के बाद तेल को फिल्टर करने वाली डी हाइड्रेशन मशीन को चालू किया जाएगा। अगले तीन से चार दिन में सप्लाई को चालू किया जाएगा, चालू करने के बाद तेल के सैंपल भी लिए जाएंगे। ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया था जिसके कारण वह चला नहीं और खराब हो गया।
-अजय मलिक, एसडीओ एचवीपीएन

132 केवी पॉवर हाउस में ट्रांसफार्मर पहुंचा, तीन दिन बाद होगी सप्लाई
बिजली सुचारू होने में लगेंगे तीन से चार दिन

फोटो संख्या-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed