{"_id":"593eea041126f41a7a8b45eb","slug":"149729538720-jhjhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी में ओवरलोडिंग के चलते कम हुई बिजली की वोल्टेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी में ओवरलोडिंग के चलते कम हुई बिजली की वोल्टेज
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
बेरी स्थित 132 केवी सबस्टेशन को जहाजगढ़ फीडर से जोड़ने के बाद शहर के लोगों को बिजली की सप्लाई मिलनी आरंभ हो गई है। लेकिन दूसरे फीडर से बिजली कनेक्शन होने के कारण कम वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई है। वोल्टेज कम होने की वजह से अब शहर में पेयजल का एक नया संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि कम वोल्टेज से पानी की मोटरें नहीं चल पाती जिसके कारण पीने की पानी की भी समस्या होने लगी है। उधर, शनिवार की रात खराब हुए ट्रांसफार्मर को रोहतक से आई स्पेशल टीम ने बदलने के प्रयास तेज कर दिये हैं। सोमवार को दिनभर पावर हाउस के अधिकारी व कर्मचारी इस टीम के साथ पावर हाउस के ट्रांसफार्मर को उतारने की प्रक्रिया में जुटे रहे। निगम अधिकारियों की मानें तो बेरी में बिजली सप्लाई नियमित होने में अभी भी तीन से चार दिन का समय लग सकता है। बेरी निवासियों के अनुसार 132 केवी पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में आये फाल्ट के कारण बेरी व आस पास केेेेेेेे ग्रामीणों को तीसरे दिन भी पानी नही मिल सका। रविवार के बाद अब कस्बे मे पानी को लेकर हाहाकार मचा है। जल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार बिजली की वोल्टेज कम होने के कारण जलघर में पानी की मोटर नहीं चल पा रही है। इस बारे में बिजली अधिकारियों का कहना था कि दोनो फीडरों पर ओवरलोडिंग के कारण लाईट काफी कम है। अधिकारियों के अनुसार एक फीडर की लाइट जहाजगढ़ से जोड़ रखी है बेरी के छाजान बैठान पाना फीडर की सप्लाई दूबलधन फीडर से जोड़कर बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है।
वर्जन
बेरी में दो जलघर है और नए जलघर में निगम द्वारा दूसरे फीडरों से जोड़कर जो सप्लाई दी वह कम वोल्टेेज है, जिससे नए जलघर में लगी मोटर नही चल रही है और पानी स्टोक नही हो रहा है और विभाग द्वारा जल्द ही पानी की सप्लाई को लेकर निगम के अधिकारियों से वोल्टेज बढ़ाने को लेकर बातचीत की जा रही है और अगर वोल्टेज नही बढ़ती है तो विभाग जरनेटर की व्यवस्था कर कस्बे में पानी की सप्लाई शुरू करवाएगा।
- राजेंद्र घणघस, एसडीओ, बेरी जनस्वास्थ्य विभाग
वर्जन
शनिवार देर शाम को 132 केवी ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है और ट्रांसफार्मर को लाने के लिए एक टीम रोहतक से कुरुक्षेत्र गई हुई है और ट्रांसफार्मर सोमवार रात को बेरी पावर हाउस में पहुंच जाएगा या फिर मंगलवार को पहुंचेगा, और अगले 2 से 3 तीन में ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया जाएगा। उसके बाद 132 केवी पावर हाउस से बिजली की सप्लाई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
- मोहित गर्ग, जेई, एचवीपीएन
- बिजली के बाद अब शहर में होने लगी पानी की समस्या
- दूसरे फीडरों से जोड़कर शुरू हुई बेरी में बिजली की सप्लाई