{"_id":"593e94731126f47b5a8b4573","slug":"149727348219-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानकारी के अभाव में होता है महिलाओं का शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकारी के अभाव में होता है महिलाओं का शोषण
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
‘जानकारी के अभाव में होता है शोषण’
रादौर। गांव फतेहगढ़ में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र में महिला गोष्ठी का आयोजन करवाया गया। इसमें गांव की महिला सरपंच राजकुमारी सैनी मुख्य रूप से उपस्थित हुईं। गोष्ठी आंगनबाड़ी वर्कर कमलेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित करवाई गई। सरपंच राजकुमार सैनी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी लेकर जागरूक होना चाहिए। जानकारी के अभाव में महिलाओं का शोषण होता हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के लिये समय-समय पर गोष्ठियों का आयोजन करना जरूरी है। इस अवसर पर एसएमएस प्रधान मीना देवी, हेल्पर सीमा रानी, अनीता रानी, श्यामो देवी, कमलेश रानी, रीना और मंजू रानी मौजूद थीं।