फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   146 mm rain: water entered houses and shops

146 एमएम बारिश : घरों और दुकानों में घुसा पानी

Sun, 12 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
146 mm rain: water entered houses and shops
जनाब! ये गांव का जोहड़ नहीं, सेक्टर का पॉश इलाका है... शनिवार की अलसुबह से लगातार बारिश से सेक्टरों ?
रोहतक। जिले में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान 24 घंटे में 146.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक 43.1 एमएम बारिश हुई। इससे जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं जलभराव से लोगों को समस्या झेलनी पड़ी। झमाझम बारिश के कारण लोगोें से मुंह से ‘राम जी! डटज्या, क्यूं डूबाण नै होरा सै’ निकल रही थी। तड़के तीन बजे से दोपहर तक हुई झमाझम बारिश से शहर की हर गली और सड़क पर अत्यधिक जलभराव हो गया। निचले इलाकों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। बारिश हल्की हुई तो लोग घरों से बाहर निकले, मगर जलभराव की वजह से लगे जाम में घंटों फंसे रहे। वहीं, बिजली लाइनों में फॉल्ट होने से लोग परेशान रहे, बल्कि उद्योगों की उत्पादन रफ्तार भी रुक गई।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात बूंदाबांदी हुई तो मौसम में ठंडक घुलने लगी। तड़के करीब तीन बजे से तेज बारिश हुई, जो सुबह साढ़े छह बजे तक चली। साढ़े आठ बजे से फिर तेज बारिश शुरू हुई, जो दोपहर बाद करीब तीन बजे तक लगातार होती रही, जिससे शहर की जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। नाले-नालियों के साथ-साथ सीवर के मैनहोल ओवरफ्लो हो गए। छोटूराम चौक, रेलवे रोड, माल गोदाम रोड, जिला विकास भवन चौक, हुडा पार्क के नजदीक, हिसार रोड, भिवानी रोड, पालिका कॉलोनी, जाट ग्राउंड से दिल्ली बाईपास चौक, दिल्ली बाईपास स्थित ओमैक्स सिटी से मस्तनाथ नगर, जाट भवन, सेक्टर-एक, सेक्टर-दो, सेक्टर दो-तीन का पार्ट एरिया, सेक्टर-14, मॉडल टाउन, मेडिकल मोड़, पीजीआई, तिलक नगर, सुखपुरा चौक, सुभाष रोड, पुलिस लाइन के नजदीक, टीबी अस्पताल रोड, सैनीपुरा, भरत कॉलोनी, न्यू राजेंद्र कॉलोनी, राहड़ रोड, गोहाना अड्डा, बाबरा मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, गोहाना अड्डा, माता दरवाजा, सुनारिया चौक, झज्जर चुंगी, जनता कॉलोनी, सिविल रोड, बस स्टैंड से राजीव गांधी स्टेडियम मोड़ आदि जगहों पर सबसे अधिक जलभराव हुआ। शहर की ऐसी कोई गली-मोहल्ला और सड़क नहीं थी, जहां जलभराव नहीं हुआ।
विज्ञापन

बेबस अफसर बोले, दो घंटे तो रहेगा जलभराव
नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने दावा किया था कि जलभराव से निपटने के समुचित इंतजाम कर लिए गए हैं। निगम ने कई स्थानों पर पंप लगाकर और जनस्वास्थ्य विभाग ने पंपों के अलावा एसटीपी की मोटरों को चलाकर जलनिकासी के समुचित इंतजाम करने का दावा किया था। शनिवार को हुई बारिश से हुए जलभराव में दावों की पोल खुल गई। इसके बाद अफसरों ने यूटर्न लेकर बारिश थमने के दो घंटे के अंदर जलनिकासी होने का दावा किया। नगर निगम के एसडीओ ने कहा कि टीमें लगी हैं और बारिश थमने के बाद कम से दो घंटे में पानी निकल सकेगा। जनस्वास्थ्य विभाग के एसई राजीव गुप्ता का कहना है कि कम समय में ज्यादा बारिश होने की वजह से जलभराव हुआ है। बारिश थमने के करीब दो घंटे में जलभराव खत्म हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो से लोग हुए बेहाल
बारिश के दौरान हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-तीन, कैलाश कॉलोनी, संजय कॉलोनी, सुनारिया, माल गोदाम रोड, श्रीराम कॉलोनी, गीता कॉलोनी, आजाद गढ़, कमला नगर, पांडव नगर, इंदिरा कॉलोनी, प्रीत विहार, जनता कॉलोनी, हिसार रोड, श्याम कॉलोनी, सलारा मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, अमृत कॉलोनी, हैफेड गेट के नजदीक सीवर ओवरफ्लो हो गए।
फॉल्ट से घंटों बंद रहे उद्योग
बारिश की वजह से 33 केवी लाइनों में फॉल्ट हो गया। इससे 33 केवी भालौठ, रोहद, हसनगढ़, आईएमटी, भैयापुर से पोषित उद्योगों में सवा घंटे से लेकर पांच घंटे 23 मिनट तक उत्पादन ठप रहा।

बारिश से पांच से छह घंटे तक बिजली रही गुल
फॉल्ट होने की वजह से भालौठ, किलोई, पाकस्मा, रुड़की, हसनगढ़, समचाना, गिझी, भैयापुर, बोहर, लाड़ौत, सेक्टर-एक, सेक्टर-दो, सेक्टर-तीन, सेक्टर-14, सनसिटी, अस्थल बोहर, गोहाना अड्डा, एकता कॉलोनी, बालकनाथ कॉलोनी, ओल्ड बस स्टैंड एरिया, सुखपुरा चौक एरिया आदि की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed