{"_id":"5c7c3633bdec224c807191d0","slug":"141551644211-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार, बुजुर्ग महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार, बुजुर्ग महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार, बुजुर्ग महिला घायल
हांसी। गांव ढाणा के समीप मोड़ पर शाम को हुई एक कार और पिकअप गाड़ी की टक्कर में बुजुर्ग महिला घायल हो गई। इसके अलावा पांच अन्य लोगोें को मामूली चोट आई है। कार में दो बच्चों सहित 6 लोग सवार थे। बुजुर्ग महिला को सिर पर चोट आने के चलते नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क से हटवाया और बीएसएफ जवान की शिकायत पर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार जींद जिले के बनिया खेड़ा गांव निवासी व झारखंड में तैनात बीएसएफ जवान बिशन अपनी पत्नी के साथ हांसी आए थे। उनकी पत्नी सुनीता का मायका शहर की कृष्णा कॉलोनी में है। इसके बाद वे सास, पत्नी व बच्चों सहित बड़सी गांव में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। कार में बिशन, उनकी पत्नी सुनीता, सास चम्पा, बच्चे रितिका व कशिश सहित एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर ढाणा मोड़ की तरफ मुड़ते समय पीछे से आ रही टाटा 407 गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर कार डिवाइडर पर चढ़ गई और खंभे से टकरा गई। गाड़ी में 4 भैंसें थी। इस घटना में घायल कार सवार चंपा को परिजनों ने हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।