{"_id":"5c6b184fbdec227363551bed","slug":"141550522447-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीको रोमन स्टाइल में 13 पदक जीतकर 198 प्वाइंट के साथ प्रदेश की टीम बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीको रोमन स्टाइल में 13 पदक जीतकर 198 प्वाइंट के साथ प्रदेश की टीम बनीं चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। ओडिशा के कटक में चल रही नेशनल कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश की ग्रीको रोमन टीम में ओवरऑल चैंपियन बनीं है। प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने 13 पदक हासिल किए हैं। जिनमें छह गोल्ड, पांच सिल्वर व दो ब्रॉज मेडल शामिल हैं। इन पदकों की मदद से ही टीम ने 198 प्वाइंट हासिल किए हैं।
भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 17 से 20 फरवरी में ओडिशा के कटक में नेशनल कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश की टीम के कोच वीरेंद्र व अनिल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की दो टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता के 10 भारवर्गोें में प्रदेश के 20 खिलाड़ियों में से 13 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन खेले गए ग्रीको रोमन स्टाइल के 48 किलो ग्राम भारवर्ग के मुकाबलों में हरियाणा बी के रुपिन ने हरियाणा ए के ही खिलाड़ी मनीष को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया वहीं मनीष ने सिल्वर मेडल जीता है। 51 किलो भारवर्ग में हरियाणा ए के रवि कुमार ने कांस्य पदक जीता है। 55 किलो भारवर्ग में हरियाणा ए के विशाल ने दिल्ली के शिव कुमार को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। 60 किलो भारवगर् में हरियाणा ए के रवि ने हरियाणा बी के ही अंकित को हराकर गोल्ड व अंकित ने रजत पदक हासिल किया है। 71 किलो भारवर्ग में हरियाणा बी के सचिन ने हरियाणा ए के सचिन को हराकर गोल्ड मेडल जीता, वहीं हरियाणा ए के सचिन ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 80 किलो भारवर्ग में हरियाणा बी के रोहित ने दिल्ली बी के विजेंद्र को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। 92 किलो भारवर्ग में हरियाणा ए के नितेश ने गोल्ड व हरियाणा बी के योगेश ने कांस्य पदक हासिल किया। 110 किलो भारवर्ग में हरियाणा ए के प्रवेश ने गोल्ड मेडल व हरियाणा बी के संजय ने सिल्वर मेडल हासिल किया।