फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   झारखंड का दस हजारी बदमाश हरियाणा समेत कई राज्यों में करा रहा मानव तस्करी

झारखंड का दस हजारी बदमाश हरियाणा समेत कई राज्यों में करा रहा मानव तस्करी

Sun, 01 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
झारखंड का दस हजारी बदमाश हरियाणा समेत कई राज्यों में करा रहा मानव तस्करी

विज्ञापन
अन्य संस्करणों के लिए भी----

अमर उजाला एक्सक्लूसिव
झारखंड का दस हजारी बदमाश हरियाणा समेत कई राज्यों में कर रहा मानव तस्करी
- झारखंड के सिमडेगा की पुलिस ने हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग से किया संपर्क
- हरियाणा के कई जिलों में भी नौकरी के बहाने नाबालिग को बेचने की आशंका जताई जा रही
- पुलिस के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटा हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग
महबूब अली
रोहतक।
झारखंड के सिमडेगा का दस हजारी मानव तस्कर हरियाणा के साथ-साथ यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में नौकरी के बहाने नाबालिग की तस्करी कर रहा है। मात्र दस से 30 हजार रुपये में नाबालिग को बेच देता है। झारखंड पुलिस ने इनामी को पकड़वाने के लिए अब हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग से संपर्क किया है और आरोपी को पकड़वाने में सहयोग मांगा है। हरियाणा पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
सूत्रों के अनुसार झारखंड के सिमडेगा सिटी निवासी एक व्यक्ति पिछले काफी समय से उत्तर भारत के विभिन्न स्थानों पर मानव तस्करी करा रहा है। वह नौकरी दिलाने के बहाने झारखंड की विभिन्न नाबालिग को अपने चंगुल में फंसाता है और एक नाबालिग को दस से लेकर तीस हजार में हरियाणा के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बेच देता है। झारखंड पुलिस ने हाल ही में मानव तस्कर पर दस हजार का इनाम घोषित किया है। अब तक इनामी गिरोह के अन्य सदस्यों की सहायता से सैकड़ों नाबालिग को बेच चुका है।
विज्ञापन

इनामी को पकड़ने के लिए अब झारखंड पुलिस ने हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग से संपर्क किया है। और इनामी को पकड़वाने में सहयोग मांगा है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस संबंध में हरियाणा के एडीजी को भी पत्र भेजा है। मानव तस्कर पर शिकंजा कसने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दस हजारी मानव तस्कर को पकड़ने के लिये झारखंड पुलिस ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग से संपर्क किया है। पुलिस के माध्यम से तस्कर को पकड़वाने में सहयोग किया जाएगा। नाबालिग का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। - बालकृष्ण गोयल, सदस्य, हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग
---
झारखंड के तस्कर द्वारा वहां की नाबालिग को विभिन्न स्थानों पर बेचने का मामला संज्ञान में नहीं है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी इस संबंध में पत्र भेजकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे। - बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा
---

मानव तस्करों पर कसा जाएगा शिकंजा
हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बालकृष्ण गोयल ने बताया कि आयोग मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह से गंभीर है। मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा के पुलिस अधिकारियों के पास भी पत्र भेजा गया है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।

---

फरीदाबाद में झारखंड के तस्कर को कराया था गिरफ्तार
हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने हाल ही में फरीदाबाद में छापेमारी कर पुलिस की सहायता से झारखंड के एक मानव तस्कर को दबोचा था। नौकरी दिलाने के नाम पर लाई गई 10 बच्चियों को मुक्त कराकर झारखंड भेजा गया था। इसके अलावा आयोग ने मई में रोहतक के अस्थल बोहर में पश्चिम बंगाल से नाबालिग को खरीदकर लाने वाली महिला को गिरफ्तार कराने में अहम योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed