फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कब्जे की शिकायत की तो सरपंच के घर में घुसकर हमला, तेजधार हथियार से किया घायल

कब्जे की शिकायत की तो सरपंच के घर में घुसकर हमला, तेजधार हथियार से किया घायल

Sun, 04 Mar 2018 03:08 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
कब्जे की शिकायत की तो सरपंच के घर में घुसकर हमला, तेजधार हथियार से किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
सदर थाना क्षेत्र के कटवाड़ा गांव में शुक्रवार की शाम सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जे की शिकायत व विरोध करना सरपंच के परिवार को महंगा पड़ा गया। गुस्साएं गांव के ही कुछ लोगों ने सरपंच के परिवार पर न सिर्फ धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। बल्कि परिवार के सदस्यों को दौड़ाकर पीटा भी गया। घर में रखे 48 हजार रुपये, सरपंच की मोहर व अन्य सामान लूट लिया गया। जानलेवा हमले में सरपंच के ससुर समेत सात घायल हो गये। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। सरपंच के ससुर की शिकायत पर गांव के 21 नामजद व 8 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कटवाड़ा गांव निवासी शमशेर सिंह ने सदर थाने पर शिकायत करते हुये बताया कि उसकी पुत्रवधू गांव की सरपंच है। वहीं गांव के विकास कार्य देखती है। आरोप है कि गांव में एक पार्क को बनवाने के लिये सरकारी पंचायत की जमीन पर कुछ लोग कब्जा किये हुये है। जिसकी शिकायत उसने विभागीय अधिकारियों से कर दी थी। आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे लड़का साहिल्र, पत्नी सुनिता मकान के अंदर ही खाना बना रहे थे। आरोप है कि इसी बीच अवैध रुप से कब्जा करने वाले 24 से अधिक लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे। सभी हाथों में कुलहाडी,गंडासे व अन्य धारदार हथियार लिये हुये थे। आरोप है कि पहले तो आरोपियों ने मकान का आगे का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। छुड़वाने के लिये आये मेरे भाई अजमेर, बीरभान, मेहर सिंह को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसके बाद घर में रखे करीब 48 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, सरपंच की मोहर आदि भी लूट ली। यहीं नहंी घर में भी खूब तोड़फौड की गई। घर के सामने खडी कार में भी तोडफोड की गई। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी मौके से फरार हो गये। बाद में घायलों को उपचार के लिये पीजीआई में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहंी लग सकी। शमशेर की शिकायत पर आरोपी पक्ष की महिला समेत 21 नामजद व 8 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से भी हुुई नोकझोंक
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में लोगों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुये थे। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोग शांत हुये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
काला, अनिल, धर्मेद्र, राज, राजेश, कर्मबीर सिंह, समुंदर, नाहर सिंह, संजय, वजीर, सुनिल, शमशेर, गोलू, कुलबीर सिंह, श्रीओम, नरेंद्र, सोमबीर, राजेश की पत्नी, राज की पत्नी, रमेश की पत्नी, कृष्णा व आठ अज्ञात ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed