{"_id":"5a98589f4f1c1baa1b8ba25e","slug":"141519933599-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी-रोहतक पैसेंजर चार दिन के लिए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी-रोहतक पैसेंजर चार दिन के लिए रद्द
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक-भिवानी पैसेंजर चार दिन के लिए रद्द
रोहतक-भिवानी मार्ग पर विद्युतीकरण के चलते 4 दिन बाधित रहेगा रेलमार्ग, दो ट्रेनें रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भिवानी-रोहतक रेलवे मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य चलने के कारण आगामी 3, 5, 7 ओर 9 मार्च को चार घंटे तक रेलवे पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। दो पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द रहेगी। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि रोहतक-भिवानी रेलवे मार्ग पर आगामी 3, 5, 7 व 9 मार्च को विद्युतीकरण का कार्य चलेगा। जिसके कारण चारों दिन दोपहर 12.30 बजे से 16.30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। 54013 व 54018 रोहतक-भिवानी पैसेंजर ट्रेन भी रद्द रहेगी। सीपीआरओ ने बताया कि दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारियों को मैसेज भेजकर भी जानकारी दे दी गयी है। अलावा रेलवे स्टेशन पर भी सूचना चस्पा करा दी गयी है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।