{"_id":"5a8c7c244f1c1bd34b8b9dea","slug":"141519156260-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 करोड़ से बढ़ेगी जिले की तीन सड़कों की चौड़ाई, मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 करोड़ से बढ़ेगी जिले की तीन सड़कों की चौड़ाई, मंजूरी मिली
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 करोड़ से बढ़ेगी जिले की तीन सड़कों की चौड़ाई, मंजूरी मिली
चरखी दादरी।
पीडब्ल्यूडी विभाग के चंडीगढ़ स्थित हेड आफिस नेे जिले के तीन मुख्यमार्गों की चौड़ाई बढ़ाने की योजना पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन मार्गों में जावा-बधवाना-माईखुर्द, झोझू कलां-कादमा व कनीना मुख्यमार्ग शामिल है। इन सड़क मार्गों की चौड़ाई अब 18 से बढ़ाकर 23 फीट की जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। कुछ दिनों में ही इन पर काम शुरू हो जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिले में प्रमुख सड़क मार्गों की चौड़ाई कई वर्षों से नहीं बढ़ पा रही थी। हालांकि दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर इमलोटा से दादरी सड़क मार्ग को कुछ समय पहले जरूर चौड़ा किया गया था। जिस पर करीब 29 करोड़ का बजट खर्च हुआ है। इसके अलावा जिले के सभी मेन सड़क मार्ग पुराने ढर्रे के ही चले आ रहे हैं। शहर का मेन फोरलेन अब मरम्मत मांग रहा है। दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग की चौड़ाई भी बढ़ाने की जरूरत बनी हुई है। इस मार्ग से नारनौल-चंडीगढ़ को जाने वाले भारी वाहन गुुजरते हैं। इस प्रोजेक्ट की फाइल भी विभाग ने हेड ऑफिस भेज रखी है। वाहनों की संख्या बढ़ने से चरखी दादरी शहर से झाड़ली थर्मल पावर प्लांट को जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाना भी अति जरूरी हो गया है। शहर से वाया ढाणी फौगाट, पातुवास ,सेहलंगा होते झाड़ली प्लांट को जाने वाली यह सड़क 12 फीट ही चौड़ी है जबकि इसे 23 फीट चौड़ा करने की जरूरत है लेकिन विभाग इसे 18 फीट चौड़ा करने की योजना पर काम कर रहा है।
40 करोड़ सेे चौड़े होंगे जिले के प्रमुख मार्ग
पीडब्ल्यूडी विभाग अब जिले की तीन मेन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाएगा। इसके लिए 40 करोड़ का बजट मंजूर हो गया है। विभाग इन प्रोजेक्ट को पूरा करने के काम में तत्परता से जुटा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्क ऑर्डर हो गए हैं। गांव आदमपुर से झोझू कलां-कादमा व सतनाली को वाली सड़क की चौड़ाई इस समय 18 फीट हैं। अब इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 23 फीट की जानी है। इस सड़क मार्ग से भी भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। यह सड़क 24 किलोमीटर लंबी है। इस सड़क के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है और वर्क ऑर्डर भी कर दिए गए हैं। यह प्रोजेक्ट 20 करोड़ का है। इसी प्रकार चरखी दादरी शहर के महेंद्रगढ़ चुंगी से कनीना रोड स्थित गांव बाघोत तक करीब 15 किलोमीटर लंबाई में सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 18 से 23 फीट की जानी है। इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ का खर्च आएगा। इस प्रोजेक्ट की भी मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करने के ऑर्डर जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
जावा-बधवाना-माईखुर्द रोड भी होना चौड़ा
इसी प्रकार गांव बधवाना- जावा,माई कलां से गोपालवास तक सड़क मार्ग की भी चौड़ाई बढनी है। यह सड़क मार्ग गांव जावा तक 18 फीट चौड़ा है जबकि इससे आगे गोपालवास तक 12 फीट ही चौड़ा है अब इस पूरे मार्ग को 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ का खर्च आएगा। इस प्रोजेक्ट की फाइल को भी मंजूरी मिल गई है तथा जल्द ही यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।
वर्जन=
इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाए जाने को सरकार से मंजूरी मिल गई है। अब इन प्रोजेक्ट को जल्द ही कुुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़कों की चौड़ाई बढने से लोगों को काफी सुविधा हो सकेगी।
एसडीओ लोकेश, पीडब्ल्यूडी विभाग