{"_id":"5a4bf5814f1c1b4d198b4875","slug":"141514927489-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान का निरीक्षण कल से, नेताओं के लटक रहे होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान का निरीक्षण कल से, नेताओं के लटक रहे होर्डिंग
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित......
जगह-जगह सार्वजनिक संपत्ति पर लगे हैं नए साल की बधाई के पोस्टर, कार्रवाई के नाम पर निगम अधिकारी चुप
एलओ बोले, जल्द उतारे जाएंगे होर्डिंग, टीमें सर्वे के लिए लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक तरफ जहां चार जनवरी से स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्रीय टीम सर्वेक्षण के लिए कभी भी आ सकती है, दूसरी तरफ शहर के अंदर जगह-जगह नेताओं के होर्डिंग व पोस्टर स्मार्ट सिटी के सपने को मुंह चिड़ा रहे हैं। आलम यह है कि निगम प्रशासन होर्डिंग व पोस्टर उतारने की जगह ऊपर से आदेशों के इंतजार में बैठा है। यही हालत रही तो शहर को टॉप 50 स्वच्छ शहरों में लाने का सपना कागजों में ही रह जाएगा।
केंद्र सरकार की तरफ से हर साल स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर निरीक्षण किया जाता है। टॉप 50 सिटी को केंद्र विशेष आर्थिक सहायता देता है। पिछले साल जहां 400 सिटी को शामिल किया गया था, जिसमें रोहतक शहर टॉप 200 में भी नहीं आ सका था। जबकि इस बार 4 हजार शहरों को सर्वे में शामिल किया गया है। हालांकि निगम ने भी स्मार्ट सिटी के लिए कमर कसी हुई है, लेकिन शहर के दिल्ली रोड, गोहाना रोड, हिसार रोड, जींद रोड, झज्जर रोड से लेकर सुखपुरा चौक तक स्ट्रीट लाइट पोल से लेकर सड़क किनारों पर जगह-जगह नए साल की बधाई के होर्डिंग व पोस्टर लगे हुए हैं। नियमों के तहत स्ट्रीट लाइट पोल पर कोई भी होर्डिंग या पोस्टर नहीं लग सका। इसके बावजूद बिना किसी रोक टोक के समर्थकों ने होर्डिंग लगाए हैं।
जल्द हटेंगे पूरे शहर से होर्डिंग, मांगी रिपोर्ट
निगम जल्द पूरे शहर से अवैध तरीके से लगे होर्डिंग हटा देगा। मंगलवार को एक टीम जहां पूरे शहर में सर्वे कर रही थी, तो दूसरी ने सुखपुरा चौक से हिसार रोड पर होर्डिंग उतारे हैं। दो दिन में बिना अनुमति लगे सभी होर्डिंग हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आनंद मित्तल, एलओ नगर निगम