फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   28 नवंबर को होगी हाउस की मीटिंग, कांग्रेस की सियासत हावी

28 नवंबर को होगी हाउस की मीटिंग, कांग्रेस की सियासत हावी

Fri, 10 Nov 2017 03:06 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
28 नवंबर को होगी हाउस की मीटिंग, कांग्रेस की सियासत हावी
आम पब्लिक पर भारी नगर निगम की सियासत, दो माह लग गए तिथि तय करने में --
विज्ञापन

28 नवंबर को होगी हाउस की मीटिंग, कांग्रेस की सियासत हावी

: इन्हांसमेंट व एमसी टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव होगा एजेंडे में शामिल, पार्षदों से नहीं मांगे जाएंगे नए प्रस्ताव
: पुराने एजेंडे पर चलेगी मीटिंग, सीवरेज और पेयजल लाइन का मुद्दा नहीं होगा एजेंडे में शामिल
: मेयर बोली, छोटी समस्याओं का निगम कर रहा समाधान, बड़ी योजनाओं का अभी नहीं आया बजट
: पुराने मुद्दों पर मांगा जाएगा निगम प्रशासन से जवाब
: 9 सितंबर को कांग्रेसी पार्षदों के हंगामे के बाद रद्द हो गई थी मीटिंग
: छह माह की बचा है मौजूदा पार्षदों का कार्यकाल

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आखिरकार नगर निगम हाउस की दो माह मीटिंग तय हो गई। 28 नवंबर को हाउस की मीटिंग होेगी, जिसमें पुराने एजेंडे के साथ-साथ हुडा सेक्टरों आए इन्हांसमेंट के नोटिस वापस लेने और स्ट्रीट लाइट टैक्स कम करने के लिए प्रस्ताव पास करके सरकार के पास भेजा जाएगा, लेकिन शहर के लोगों की परेशानी का सबब बनी सीवरेज और पानी की समस्या के मुद्दे को एजेंडे में नहीं शामिल किया जाएगा।
नगर निगम के मौजूदा पार्षदों का कार्यकाल छह माह बाद जून 2018 में खत्म होने जा रहा है। इसके बावजूद पार्षद हाउस की मीटिंग की लोगों की आवाज उठाने के लिए गंभीर नहीं है। यहीं कारण है कि 9 सितंबर को कांग्रेसी पार्षदों के हंगामे के बाद मीटिंग को रद्द कर दिया गया। इसके बावजूद अब ढाई माह बाद हाउस की मीटिंग वीरवार को तय की गई, 20 दिन बाद होगी। उसमें भी 9 सितंबर की मीटिंग का पुराना एजेंडा रखा जाएगा। हालांकि कांग्रेस बहुमत वाले हाउस की मीटिंग में हुडा के सेक्टरों का अहम मुद्दा बने इन्हांसमेंट के नोटिस रद्द कराने और शहरी निकाय विभाग द्वारा बिजली बिलों के साथ जोड़े जाने वाले नगर पालिका टैक्स की दर 2 प्रतिशत से घटाकर कम करने के प्रस्ताव को एजेंडे के साथ जोड़ा जाएगा। हाउस के अंदर मंथन करने के बाद इसे सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सीवर व पानी का मुद्दा न उठाएं
निगम हाउस की 28 नवंबर को होने वाली मीटिंग के लिए निगम पार्षदों से नया एजेंडा नहीं मांगा जाएगा। पुराने एजेंडे पर ही मीटिंग चलेगी। केवल उसमें सेक्टरों के अंदर इन्हांसमेंट और बढ़ा स्ट्रीट लाइट टैक्स कम कराने के लिए मंथन होगा। बदहाल सीवरेज व्यवस्था और पेयजल लाइन का मुद्दा एजेंडे में नहीं जोड़ा जाएगा। मेयर रेनू डाबला का कहना है कि सीवरेज व पेयजल लाइन की छोटी-छोटी दिक्कतों को निगम दुरुस्त कर रहा है। इसके लिए 39 लाख के टेंडर लगाए हैं, जबकि बड़ी सीवरेज लाइन व पेयजल लाइन अम्रुत योजना के तहत बनेंगे, जिसका करोड़ों रुपये का बजट मंजूर हो चुका है, लेकिन अभी निगम के अकाउंट में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने मुद्दों पर पहले मांगा जाएगा जवाब
मेयर रेनू डाबला ने बताया कि हाउस की मीटिंग से पहले निगम प्रशासन से भगत सिंह पार्किंग कांप्लेक्स चालू न करने, अप्पू घर का काम लटकने, सेक्टर 31 में टैगोर ऑडिटोरियम न बनाने और सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की मौजूदा स्थिति को लेकर जवाब मांगा जाएगा।

अगले सप्ताह निगम आयुक्त अवकाश पर हैं। काफी मंथन के बाद मीटिंग की तिथि 28 नवंबर तय की गई है। पिछली मीटिंग के एजेंडे के साथ कुछ नए एजेंडे जोड़े जाएंगे। पार्षदों से नया एजेंडा नहीं मांगा जाएगा।
- रेनू डाबला, मेयर नगर निगम

कांग्रेसी पार्षद पब्लिक के हितों का ख्याल रखने की जगह हाउस के नाम पर सियासत कर रहे हैं। पिछली मीटिंग भी कांग्रेसी पार्षदों ने खुद रद्द करवा दी। अब दो माह बाद मीटिंग तय की तो उसमें राजनीतिक हिसाब से अपने एजेंडे जोड़ रहे हैं, जबकि पब्लिक से जुड़े एजेंडाें की अनदेखी की जा रही है। मेयर और अधिकारियों के बीच फ्रेंडली मैच चल रहा है, पब्लिक के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

- अशोक खुराना, भाजपा पार्षद वार्ड नंबर 10

हाउस की मीटिंग में इन मुद्दों पर ही होगी बहस
: पुराने बस स्टैंड के नजदीक वाल्मीकि चौक का नाम निगम रिकार्ड में चढ़ाया जाए।
: पार्कों के अंदर विकास कार्य पार्षदों की देखरेख में किए जाएं।
: लाढ़ौत रोड पर कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण में देरी की जांच कराई जाए।
: स्लाटर हाउस निर्माण की ताजा स्थिति से हाउस को अवगत कराया जाए।
: वार्डों के अंदर घरों पर नंबर प्लेट लगाई जाए।
: वार्डों 1 व 19 में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए।
: वार्ड नंबर 1 में सरकारी जमीन की चारदीवारी करवाई जाए।
: निगम के टोल फ्री नंबर 18001805007 में सुधार किया जाए। शिकायतकर्ता को शिकायत करते समय संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर भी दिया जाए। सभी शिकायतों का रिकॉर्ड रखा जाए।
: वार्ड 1 में कोढ़ी आश्रम के सामने पड़ी जमीन में कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाए।
: रोहतक कोर्ट परिसर के बाहर चौक का नाम ज्योतिबा फूले चौक रखकर प्रतिमा लगाई जाए।
: शीतल नगर, न्यू विजय नगर व एकता कालोनी में नई सीवरेज लाइन बिछाई जाए।
: बलियाणा गांव की तहसील सांपला की बजाए रोहतक की जाए।
: बलियाना व खेड़ी साध की पानी की समस्या दूर की जाए।
: वार्ड 13 में राहड़ रोड पार्क का नाम भगत सिंह पार्क रखा जाए।
: कृष्णा कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ की 300 गज जमीन में कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाए।
: वार्ड 15 में माता दरवाजा चौक का नाम स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मणदास के नाम पर रखा जाए।
: राम नगर में एक गली का नाम स्वतंत्रता सेनानी मांगेराम के नाम पर रखने की मांग।
: मिल्क प्लांट चौक का नाम सर्वोदय चौक रखा जाए।
: सुनारिया कलां, सुनारिया खुर्द में गलियों, सीवरेज व सड़क के काम कराए जाएं।
: गढ़ी मोहल्ले में कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाए।
: वार्ड 2 में जो विकास कार्य 6 माह में पूरे होने थे, एक साल बाद भी अधूरे पड़े हैं।
: नेहरू कालोनी में बन रहे पार्क का नाम राधेश्याम पार्क रखा जाए।
: हिसार रोड से ऑटो मार्केट को सेक्टर 18ए और 21 ए में स्थानांतरित करने से पहले सुनारिया रोड पर खाली पड़ी जमीन ट्रक यूनियन को दी जाए।
: शहर के बाजारों में यातायात को कंट्रोल करने के लिए निगम द्वारा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed