{"_id":"59ab0b694f1c1bf3278b4f5e","slug":"141504381801-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी अनाज मंडी में सीवरेज व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी अनाज मंडी में सीवरेज व्यवस्था ठप
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी अनाज मंडी में सीवरेज व्यवस्था ठप
चरखीदादरी।
शहर की पुरानी अनाज मंडी में पिछले करीब एक साल से सीवरेज व्यवस्था ठप होने से आढ़तियों व स्थानीय लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सीवरेज कुप्रबंधन के चलते अनाज मंडी परिसर से दो दिन बाद भी बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई है। यहां गेहूं के कट्टे व अन्य फसलें भी रखी हुई हैं। यहां रखे अनाज के सैकड़ों कट्टे भीग भी चुके हैं। आढ़तियों का कहना है कि बार-बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग सीवरेज व्यवस्था में सुधार करने के प्रयास नहीं कर रहा। विभागीय लापरवाही के चलते स्थानीय लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इससे आढ़तियों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है।
आढ़तियों का कहना है प्रतिष्ठानों के बाहर जमा बरसाती पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इतना ही नहीं पानी से उठती दुर्गंध के चलते दुकानों में बैठना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी नितिन, प्रमोद, राजू, बजरंग, दीपक आदि ने बताया कि यहां पिछले एक साल से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि गंदा पानी फैलने से दुकानदारों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ हैं। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई दफा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।