फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दो माह में छह रुपये बढ़ा पेट्रोल और डीजल में हुई 3.66 रुपये की बढोतरी

दो माह में छह रुपये बढ़ा पेट्रोल और डीजल में हुई 3.66 रुपये की बढोतरी

Fri, 01 Sep 2017 02:16 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
दो माह में छह रुपये बढ़ा पेट्रोल और डीजल में हुई 3.66 रुपये की बढोतरी
विनीत तोमर
विज्ञापन

रोहतक।
डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हर रोज होने वाले बदलाव से उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही है। तेल की कीमतों में पहले एक या दो रुपये की बढ़ोतरी होने पर विरोध खड़ा हो जाता था, लेकिन क्या आपको पता कि पिछले दो माह में पेट्रोल के दाम छह रुपये तक बढ़ गए और डीजल में भी 3.66 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका आपको पता भी नहीं चला।
दरअसल, पहले तेल की कीमतों में दो सप्ताह बाद आधी रात को बदलाव होता था। बाजार का हवाला देते हुए जून माह में सरकार ने आदेश जारी किए कि हर रोज पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव होगा। 16 जून से यह आदेश लागू भी कर दिया गया। तब से लेकर हर सुबह तेल के नए रेट पेट्रोल पंपों पर भेजे जाते हैं। उसी के अनुसार, उपभोक्ताओं को तेल मिलता है, लेकिन आप भी जानकर हैरान होंगे कि एक जुलाई को पेट्रोल की कीमत 63.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 53.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। ठीक दो माह बाद यानि कि 31 अगस्त में पेट्रोल के रेट देखें तो 69.16 और डीजल के रेट 57.34 प्रति लीटर है। खास बात यह है कि डीजल और पेट्रोल में दामों में यह बढ़ोतरी एक बार में नहीं हुई, बल्कि हर रोज बढ़ाए जा रहे एक-एक, दो-दो पैसो से हुई है। पैसो में होने वाली बढ़ोतरी का असर यह हुआ कि दाम भी बढ़ गए और उपभोक्ताओं का पता भी नहीं चला। हैरत कि बात यह है कि हर रोज तय होने वाली कीमतों से उपभोक्ताओं को भी लग रहा था कि शायद तेल के रेट कम होंगे, लेकिन दो माह का आंकड़ा देखें तो तेल के रेट एक या दो बार ही कम हुए हैं, जबकि हर दिन बढ़ोतरी ही हुई है।
विज्ञापन



वर्जन
बाजार को देखते हुए कंपनी की तरफ से हर रोज तेल के रेट भेजे जाते हैं। जो सुबह छह बजे से लागू होते हैं। उसी के अनुसार, उपभोक्ताओं को तेल दिया जाता है। तेल के रेट घटते-बढ़ते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्योति मलिक, प्रोपराइटर बिच्छालाल एंड संस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed