{"_id":"599740314f1c1b23158b4741","slug":"141503084593-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 को निकाली जाएगी किसान मुक्ति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 को निकाली जाएगी किसान मुक्ति यात्रा
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्वराज अभियान की ओर से किसानों के मुद्दों को लेकर निकाली जाने वाली किसान मुक्ति यात्रा 31 अगस्त को रेवाड़ी से गुजरेगी। योगेंद्र यादव विभिन्न किसान संगठनों के साथ इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। स्वराज अभियान रेवाड़ी के सदस्य गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं कर स्वराज अभियान की ओर से किसान संगठनों के साथ मिलकर चलाई जा रही देश व्यापारी किसान मुक्ति यात्रा की जानकारी किसानों तक पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को स्वराज अभियान की रेेवाड़ी इकाई की ओर से निखरी गांवों का दौरा किया।
स्वराज अभियान की सदस्य कुसुम यादव ने बताया कि 31 अगस्त को यह यात्रा हरियाणा के मेवात से शुरु होकर रेवाड़ी से गुजरेगी और यहां से भिवानी जाएगी। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। स्वराज इंडिया के ही राजीव गोदारा, सरदार परमजीत सिंह, रमजान चौधरी, एसपी सिंह, दलीप सिंह किसान मुक्ति यात्रा के इस चरण का हिस्सा रहेंगे। हरियाणा के बाद यह यात्रा पंजाब, हिमाचल होते हुए छह सितंबर को श्रीनगर पहुंचेगी।
स्वराज अभियान की डॉ. पूनम ने बताया कि किसानों की चेतना जगाने के उद्देश्य से चल रही यह यात्रा पहले चरण में छह जुलाई को मंदसौर से शुरू हुई। इसके बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान आदि से होकर 18 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची। जिसमें रेवाड़ी के किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अब देश के लगभग 200 किसान संगठन देश के अलग राज्यों में किसान मुक्ति यात्रा निकाल रहे हैं। ये सभी किसान संगठन 20 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर यात्रा का समापन करेंगे।