फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संतों के द्वार पर शाह

संतों के द्वार पर शाह

Fri, 04 Aug 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
संतों के द्वार पर शाह
संतों के द्वार पर शाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संतों से मिलने पहुंचे। सुबह जहां उन्होंने सांपला के बाबा कालीदास धाम जाकर आशीर्वाद लिया, जबकि दोपहर संतों से सीधा संवाद कर भोजन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संतों के दिखाए रास्ते पर चल रही है।
प्रवास के दूसरे दिन दोपहर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंत्रिमंडल की मौजूदगी में प्रदेश के धार्मिक गुरु, संत और सामाजिक कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हो रहे थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि संतों ने समाज और व्यवस्था को राह दिखाई है। हरि के इस प्रदेश में संतों की भूमिका सदैव मार्गदर्शक के तौर पर रही है। भाजपा इकलौता ऐसा राजनीतिक संगठन है, जो संतों की विचारधारा को आत्मसात करते हुए न केवल राजनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है, बल्कि सामाजिक विकास के लिए भी काम कर रहा है। पूर्व सरकारों का मकसद ऐसी परंपरा को निभाने में रहा, जो निजी हितों की पूर्ति और परिवारवाद को बढ़ावा देती रही। लेकिन भाजपा जमीन पर आम आदमी के जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संतों के दिखाए आदर्श पर आगे बढ़ रही है। संत समाज को मजबूत करने के लिए आम आदमी के जीवन को सरल बनाने की विचारधारा का प्रवाह करते हैं। इसी विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति को समाज मे सशक्त करने पर काम कर रही है। इस मौके पर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद, महंत कालिदास, महंत कर्णपुरी, स्वामी दिनेशानंद, साध्वी अमृता दीदी, संत निर्मलदास, बाबा कश्मीरा सिंह, महंत विजयगिरी, नारायण स्वरूप ब्रह्मगिरि, महंत किशनदास, स्वामी शास्वतनन्द, देवी मैत्रेयी आनन्द, स्वामी प्रेमदास, महंत थानेश्वर, सन्त सोमप्रकाश, स्वामी कृष्णानंद, महंत चरणदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सामाजिक संस्था का पदाधिकारी बोला : मैं संवाद करने आए
संतों के साथ मीटिंग में एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारी ने कहा कि मैं संवाद करने आया हूं। शाह ने कहा कि भोजन की टेबल पर संवाद करेें। इसके बाद संतों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को भोजन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कालीदास धाम पहुंचे, लिया आशीर्वाद
सुबह करीब साढ़े नौ बजे अमित शाह काफिले के साथ सांपला के कालीदास धाम पहुंचे। अमित शाह ने बंद कमरे में महंत कालिदास से मुलाकात की और बाद में हवन कुंड में आहुती डालकर आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और भाजपा प्रदेश प्रभारी सुभाष बराला और जिप चेयरमैन बलराज कुंडू भी मौजूद रहे।


अंबेडकर और डॉक्टर मंगल सेन की प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित
शाह सांपला से आने के बाद रोहतक पहुंच कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पार्टी कार्यालय में जाकर डॉक्टर मंगलसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ में प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सीएम मनोहर लाल, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव जैन, मीडिया सलाहकार अमित आर्य, बाबा कर्णपुरी, जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू, पूर्व विधायक जयनारायण खुंडिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अजय बंसल व लोकसभा प्रभारी रमेश भाटिया ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed