{"_id":"597ba05f4f1c1bda058b4662","slug":"141501274207-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में झज्जर और मातनहेल के युवाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में झज्जर और मातनहेल के युवाओं ने दिखाया दम
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती में झज्जर और मातनहेल के युवाओं ने दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सेना भर्ती में शुक्रवार को बहादुरगढ़ और मातनहेल तहसील के युवाओं ने जोश दिखाया। हालांकि फिजिकल में 90 फीसदी अभ्यर्थी बाहर हो गए। फेल होने वाले अभ्यर्थियों को तत्काल स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया। भर्ती स्थल के बाहर पहुंचते ही हंगामा करने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर वहां से भगाया। उधर, भर्ती स्थान पर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राजीव गांधी स्टेडियम में चल रही भर्ती के लिए शुक्रवार को बहादुरगढ़ और मातनहेल तहसील के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। रात दो बजे से उन्हें स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। इसके बाद सुबह करीब सात बजे फिजिकल प्रक्रिया शुरू हुई। दोनों तहसीलों के करीब पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी फिजिकल में शामिल हुए, जिसमें लगभग 10 फीसदी ही पास हो सके। फेल होने वाले अभ्यर्थियों ने मैदान के बाहर निकलते ही हंगामा शुरू कर दिया।
कुछ ने फिजिकल पर सवाल उठाए तो कुछ ने अंदर फिजिकल दे रहे अपने साथियों का हौसला बढ़ाने के लिए शोर मचाया। माहौल खराब होता देख पुलिस ने हंगामा करने वालों को लाठियां फटकार कर वहां से भगाया। उधर, भर्ती स्थल पर शौचालय न होने से अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि भर्ती स्थल पर वैकल्पिक शौचालय होना चाहिए। शौचालय नहीं होने के कारण खुले में शौच करना पड़ता है।
विज्ञापन
आज होगी झज्जर और बेरी के अभ्यर्थियों की भर्ती
शेड्यूल के अनुसार, 29 जुलाई को झज्जर और बेरी तहसील के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसके बाद 30 जुलाई को रोहतक-कलानौर और आखिर में 31 जुलाई को महम और सांपला तहसील के अभ्यर्थी दम दिखाएंगे। 1 अगस्त को आरक्षित दिन और मेडिकल जांच के लिए रखा गया। 2 अगस्त को भर्ती के अंतिम दिन बचे हुए अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
इसके बाद फिजिकल और मेडिकल प्रक्रिया में सफल होने वाले सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक तकनीकी और ट्रेड्समैन के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 27 अगस्त को हिसार कैंट में होगी। सैनिक क्लर्क और अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 29 अगस्त को रखी गई है।