{"_id":"596d0b634f1c1b08758b46b5","slug":"141500318563-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग ने ली नालों की सुध, शुरू करवाई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग ने ली नालों की सुध, शुरू करवाई मरम्मत
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनस्वास्थ्य विभाग ने ली नालों की सुध, शुरू करवाया मरम्मत
चरखी दादरी। बसाती पानी की निकासी के लिए घिकाड़ा रोड पर बने नाले की टूटी बाउंड्री वॉल से दूषित पानी ओवरफ्लो कर अब बाहर नहीं आएगा। जन स्वास्थ्य विभाग ने इस नाले की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया है। इस मसले को अमर उजाला ने मानसून सत्र से पहले कई दफा प्रमुखता से उठाकर विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। वहीं, नाले का मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है।
मानसून सत्र से पहले जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद को शहर के नालों की सफाई करवानी होती है। हर बार की तरह इस बार भी विभागीय अधिकारियों ने इस मामले में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शहर के ज्यादातर नालों की दीवार और स्लैब कंडम पड़ी है। इतना ही नहीं इन नालों की साफ-सफाई के नाम पर भी महज खानापूर्ति की गई है। नगर परिषद ने करीब एक माह पहले नालों की सफाई व छंटाई के लिए पांच लाख और जन स्वास्थ्य विभाग ने 15 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया था। इसके बाद नालों की साफ-सफाई का कार्य शुरू तो हुआ लेकिन गंभीरता से साथ इनकी सफाई व मरम्मत नहीं की गई। गत दिनों हुई बारिश में जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले नाले की बाउंड्री दीवार ढह गई। जिसकी वजह से बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो गया था। वहीं, घिकाड़ा रोड पर सड़क के दूसरे किनारे बना नाला की बाउंड्री वॉल भी गिरने के कगार पर है। नगर परिषद अधिकारियों ने बाउंड्री वॉल को लकड़ी के के सहारे रोक रखा है।
मानसून सत्र में अगर एक बारिश ठीकठाक हो गई तो नगर परिषद की यह तरकीब फेल हो जाएगी। खुद नप अधिकारी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद नाले की मरम्मत का काम शुरू नहीं करवाया जा रहा है। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार से टूटी पड़ी बाउंड्री वॉल की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि नाले की बाउंड्री वॉल का पुन: निर्माण करवाया जाएगा और इस काम को इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा। अमर उजाला ने बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों के बदहाल होने पर एक जून व तीन जुलाई के संस्करण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
नाले की रिपेयरिंग का काम शुरू करवा दिया है। जल्द ही काम को पूरा कर लिया जागएा। इसके बाद पानी निकासी में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
रामपाल एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग