{"_id":"5967d4544f1c1b6a588b46af","slug":"141499976788-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गुहार
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
तीन दिन पूर्व बस अड्डे से युवती को अगवा करने के मामले में पीड़ित बुजुर्ग ने वीरवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषी की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
एसपी को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से गांव निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि गत सोमवार को करीब दो बजे वह अपनी बेटी और दोहती के साथ गांव के बस अड्डे पर खड़ा होकर वाहन आने की प्रतीक्षा कर रहा था। इस दौरान एक सफेद कार उनके पास आकर रुकी और उसमें सवार कुछ युवकों ने उसकी दोहती वंदना को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर उसे अगवा कर लिया। इस दौरान दोहती का बचाव करते हुए उसके हाथ में भी चोट आई। रणबीर सिंह ने एसपी को बताया कि उसका दामाद सैनिक है और उसकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में है। पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत में थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित ने एसपी से दोहती की बरामदगी व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।