{"_id":"595d49514f1c1b481d8b477a","slug":"141499285841-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में आईं खाली ई-मेल, रात को आई यूजी की मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में आईं खाली ई-मेल, रात को आई यूजी की मेरिट
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से यूजी कोर्सों का ऑनलाइन सिस्टम पहले ही पायदान पर फेल हो गया। तय समय पर विभाग की तरफ से यूजी की पहली ही मेरिट जारी नहीं हो सकी। कॉलेजों को दिन में चार बार ई-मेल के माध्यम से मेरिट जारी होने का समय दिया गया। लेकिन देर रात तक पोर्टल पर कुछ कॉलेजों की मेरिट अपलोड हो सकी। छात्रों को दिनभर कॉलेजों में धक्के खाने पड़े।
दरअसल, उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार सभी कॉलेजों में यूजी के आनलाइन एडमिशन किए हैं। एडमिशन शेड्यूल के अनुसार, बुधवार को यूजी की पहली मेरिट जारी होनी थी। इसे लेकर कॉलेजों ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। विभाग के पोर्टल से मंगलवार देर रात रिकॉर्ड कॉलेजों को भेजा गया, लेकिन उसमें भारी खामियां थी।
पोर्टल भी कुछ समय बाद ही बंद हो गया था। इसके बाद कॉलेजों को सुबह नौ बजे मेरिट जारी होने का समय दिया गया लेकिन मेरिट अपलोड नहीं की गई। इसके बाद ई-मेल आई कि 11 बजे मेरिट जारी हो जाएगी। कभी ढाई बजे तो कभी चार बजे का समय देते-देते चार बार ई-मेल भेजी गईं। हालांकि देर शाम कुछ कॉलेज की मेरिट जारी की गई।
विज्ञापन
मेरिट नहीं आने के कारण कॉलेजों में दिनभर छात्रों की मारामारी रही। समय पर मेरिट जारी नहीं होने के कारण छात्रों में भारी आक्रोश था। दूर-दराज से आए छात्रों को भी निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि देर शाम नेकीराम सहित कई कॉलेजोें की लिस्ट जारी हो गई।
अमर उजाला ने पहले ही जता दी थी आशंका
उच्चतर शिक्षा विभाग की लापरवाही कदम दर कदम सामने आ रही है। 30 जून को आवेदन की अंतिम तिथि के बाद कॉलेजों में 3 जुलाई तक नए छात्रों का रिकार्ड भेजा जाना था, लेकिन विभाग की तरफ से वह रिकार्ड 4 जून की रात में भेजा गया। यूजी के द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला लेने वाले पुराने छात्रों का रिकार्ड 1 जुलाई को पोर्टल पर डाला जाना था, जो अभी तक नहीं डाला गया। विभाग की इस लापरवाही को अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अमर उजाला ने पहले ही आशंका जता दी थी कि निर्धारित समय पर विभाग मेरिट जारी नहीं कर पाएगा।
नेकीराम कॉलेज में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ की मेरिट हाई
क्लास आल इंडिया ओपन हरियाणा ओपन एससी बीसीए बीसीबी
बीए 98.4 85.4 77 77.8 74.6
बीए इंग्लिश ऑनर्स 94.8 89.8 77.8 84 83.6
हिंदी ऑनर्स 86.4 74.1 66.8 66.2 52.8
हिस्ट्री आनर्स 91 83 72.6 65.2 66
पॉलिटिकल साइंस 92.2 85.6 73.4 75.2 69.6
भूगोल ऑनर्स 94.2 88.6 76.4 81.8 69.6
साइकोलॉजी ऑनर्स 92.4 84.4 72.2 80 76.4
इकोनॉमिक्स आनर्स 93.6 88.4 74.4 76.4 80.4
बीएससी नॉन मेडिकल 93.2 89 75.4 83.6 84
बीएससी मेडिकल 93.2 89.2 81.4 84 84.4
फिजिक्स ऑनर्स 97.6 93.4 83.8 90 90.8
केमिस्ट्री आनर्स 97.6 93.8 80.2 88.2 91.2
मैथ्स आनर्स 98.2 94.2 86 90.4 92.8
बीकॉम पास 90.8 85.4 74.4 80 78.6
बीकॉम आनर्स 93.2 90 80.8 82.2 78.4
बीबीए 89.8 83.8 67.2 75.8 76.4
बीसीए 87.4 80.4 66.8 74 72.8