फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   14 killed, 369 infected with Corona

कोरोना से 14 की मौत, 369 संक्रमित मिले

Thu, 13 May 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
14 killed, 369 infected with Corona
जिले में बुधवार को 369 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के साथ 14 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं 518 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। 5.29 प्रतिशत के हिसाब से जिले में कोरोना संक्रमण फैल रहा है और अब तक संक्रमितों की संख्या 20 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 20970 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 2073 हैं। वहीं इसमें से 57 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 2016 होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 2763 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिले में रिकवरी दर 88.35 प्रतिशत है और अभी तक 18528 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

मृतकों की स्थिति
आयु लिंग स्थान व्यवसाय
50 पुरुष सुनारिया खुर्द बेरोजगार
59 महिला देव कॉलोनी गृहिणी
71 पुरुष रोहतक बुजुर्ग
30 पुरुष कलानौर कर्मचारी
53 महिला जनता कॉलोनी गृहिणी
65 महिला हरी सिंह कॉलोनी गृहिणी
36 पुरुष सलारा मोहल्ला कर्मचारी
92 महिला डीएलएफ कॉलोनी बुजुर्ग
48 पुरुष भरत कॉलोनी बेरोजगार
66 महिला शुगर मिल कॉलोनी गृहिणी
82 पुरुष खेड़ी साध बेरोजगार
65 महिला बनियानी बेरोजगार
1 लाख 47 हजार लोगों का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 1 लाख 47 हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिया है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि बुधवार को 1533 को पहली व 596 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

411 बेड पर 371 मरीज
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए 411 बेड आरक्षित हैं और 371 मरीज भर्ती हैं। ऐसे फिर सवाल उठ रहा है कि रिक्त बेड पर मरीजों को भर्ती क्यों नहीं किया जा रहा, जबकि बाहर मारामारी है।

यहां मिले अधिक संक्रमित
आईएमटी में दस, सांघी पॉलिटेक्निक कॉलेज में आठ, मकड़ौली कलां, लाखन माजरा, महम, अजायब, खरावड़, बनियानी, मायना, कलानौर, माडौदी, मोखरा, लाहली, कटेसरा, निगाना, पिलाना, गढ़ी, मुरादपुर टेकना, सांगाहेड़ा, भैसरूकलां, ईस्माइला, सांपला, समचाना, गढ़ी सांपला, चुलियाना, गिझी, लाढ़ौत, काहनी, ककराना, भराण, खरैंटी, गांधरा, हसनगढ़, बहु जमालपुर, सुनारिया, डीएमएस कॉलोनी, आदर्श नगर, सीसर खास, बलंभा, मदीना कोरसान, अजायब, बहु अकबरपुर, खेड़ी साध, मकड़ौली, कारौर, सुंडाना, पिलाना, चिड़ी, रामगोपाल कॉलोनी, सुनारिया, सेक्टर एरिया, विजय नगर, प्रेम नगर, झंग कॉलोनी, एकता कॉलोनी, जवाहर नगर, पीजीआईएमएस कैंपस, प्रेम नगर, साईं एनसीओई, पाड़ा मोहल्ला, एमडीयू, ओमेक्स सिटी, हाउसिंग बोर्ड, भरत कॉलोनी, चाणक्य पुरी, अमृता कॉलोनी आदि में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed