फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   14 duty magistrates appointed to maintain law and order

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Mon, 18 Oct 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
14 duty magistrates appointed to maintain law and order
संयुक्त किसान मोर्चा का सोमवार को रेल रोको आंदोलन है। इस दौरान हालातों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स तैनात कर दिए हैं। कलानौर, लाखनमाजरा, मकड़ौली व खरावड़ में जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। वहीं, रोडवेज ने सवारियों के अनुसार बसों को चलाने का फैसला लिया है। बूथों पर रोडवेज कर्मी तैनात रहेंगे, जो सवारियों का आकलन करके बसें चलवाएंगे।
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है। एसडीएम राकेश कुमार सैनी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, चीनी मिल के प्रबंध निदेशक प्रदीप अहलावत, निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार, एसडीएम सांपला श्वेता सुहाग, पीजीआई के अतिरिक्त निदेशक विजय सिंह, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कुमार, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, तहसीलदार सांपला गुलाब सिंह, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, तहसीलदार कलानौर मदनलाल, नायब तहसीलदार मुकुल, बीडीपीओ राजपाल चहल, बीडीपीओ सांपला सुमित कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के अनुसार ट्रेनों को रोकने के संभावित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जीआरपी के अनुसार कलानौर में कॉलेज मोड़ फाटक, लाखनमाजरा स्टेशन, मकड़ौली टोल प्लाजा फाटक व खरावड़ स्टेशन के पास ट्रेन रोकने की आशंका है। चारों स्थानों पर प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। इसके अलावा जीआरपी और आरपीएफ भी तैनात रहेगी। वहीं, स्टेशन पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। दूसरी ओर रोडवेज ने ट्रेनों का संचालन रुकने के बाद बस स्टैंड पर सवारियों की संख्या उमड़ने पर बसों के समुचित संचालन का खाका तैयार किया है। डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि सुबह से हर बूथ पर रोडवेज कर्मी मुस्तैद रहेंगे। जिस रूट की सवारियां आएंगी, तुरंत वर्कशॉप से बस मंगलवार चलवाई जाएगी। पहले डिपो अतिरिक्त सवारियों के लिए रिजर्व की बसें चलाएगा। सवारियों को किसी भी तरह की गंतव्य तक जाने के दौरान कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दो जगह ट्रेन रोकेंगे किसान
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जिले में दो जगह ट्रेनें रोकी जाएंगी। किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह ने बताया कि उनके संगठन ने दो जगह चक्का जाम का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य संगठन भी अलग-अलग चक्का जाम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सांपला के पास रोहद में चक्का जाम किया जाएगा। इससे दिल्ली-रोहतक ट्रैक पर आवाजाही बंद रहेगी। वहीं, लाखनमाजरा में भी चक्का जाम होगा। यहां जींद-रोहतक ट्रैक पर ट्रेनें रोकी जाएंगी। सुबह 10 से शाम चार बजे तक चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed