{"_id":"5bb2904b867a554f12538a3e","slug":"131538429003-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव के खिलाफ भडकाऊ भाषण देने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव के खिलाफ भडकाऊ भाषण देने का मामला
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग : भड़काऊ भाषण देने के मामले में बाबा रामदेव के वारंट जारी होने का मामला
हेडिंग : जज छुट्टी पर, अब 5 नवंबर को सुनवाई
: बाबा ने निचली अदालत द्वारा वारंट जारी करने के फैसले को एडीजे कोर्ट में दी हुई चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दो साल पहले बाबा रामदेव द्वारा कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में सोमवार को एडीजे कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। क्योंकि जज अवकाश पर थे। अब मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी।
मामले के अनुसार फरवरी 2016 में प्रदेश के अंदर दंगे हुए। रोहतक में भी जमकर आगजनी हुई। दंगों के बाद नई अनाज मंडी में सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बाबा रामदेव ने भी शिरकत की। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने पुलिस को शिकायत दी कि बाबा रामदेव ने सम्मेलन के दौरान भड़काऊ भाषण दिया। ऐसे में बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो बतरा ने अदालत में याचिका दायर की। अदालत ने बाबा रामदेव के वारंट जारी कर दिए। वारंट रुकवाने के लिए बाबा ने एडीजे कोर्ट में याचिका दायर कर दी। तभी से अपील पर सुनवाई चल रही है। खुद बाबा के वकील सत्यपाल जैन पेशी से निजी कारणों के चलते दो बार छूट मांग चुके हैं।