{"_id":"5ac52e5b4f1c1bbe618b5871","slug":"131522871899-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस थाने के सामने बनी तीन दुकानों में चोरी, विरोध में बंद किया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस थाने के सामने बनी तीन दुकानों में चोरी, विरोध में बंद किया बाजार
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाने के सामने बनी तीन दुकानों में चोरी, विरोध में बंद रहा बाजार
बौंदकलां।
चोरों ने पुलिस थाने के सामने तीन दुकानों में से दो दुकानों में हजारों की नकदी सहित चॉकलेट, मिठाई, सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर सहित गल्ले में रखी हजारों की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने तीसरी दुकान के ताले तो तोड़े, लेकिन सामान नहीं ले जा सके। कस्बे के दुकानदारों ने बुधवार को इसके विरोध में मार्केट बंद रखी और पुलिस की लापरवाही पर रोष का इजहार किया। दुकानदारों ने इस संबंध में एक 11 सदस्यीय कमेटी भी गठित की है जो कि दुकानों की सुरक्षा के लिए चौकीदारों की व्यवस्था करेगी।
जानकारी के अनुसार बौंदकलां में मंगलवार रात्रि दादरी रोहतक मुख्यमार्ग पर पुलिस थाने के सामने ही चोरों ने दो दुकानों के रोशनदानों की ईटें निकालकर सेंध लगा दी। वहीं, तीसरी दुकान के ताले चटकाने में तो चोर कामयाब हो गए लेकिन यहां से सामान या नकदी नहीं ले पाए। बुधवार को बस स्टैंड और मुख्य बाजार के दुकानदारों ने चोरी की वारदातों से खफा होकर अपनी दुकानें बंद रखी और धर्मशाला में एकत्रित हुए। दुकानदारों ने नियमित अंतराल पर चोरी की वारदातों पर नाराजगी जाहिर की और वारदातें अनट्रेस रहने पर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। इसके अलावा एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जिसमें सुरेंद्र उर्फ सुल्ले शर्मा को प्रधान, बस स्टैंड से बीरपाल सिंह, धर्मबीर, जितेंद्र परमार, महेंद्र प्रजापत व सुखबीर सिंह और मुख्य बाजार से राजेश चहल, अरूण महाजन, उदयबीर उर्फ लाला, कृष्ण महाजन व अर्जुन सोनी को सदस्य बनाया गया है। कमेटी मुख्य बाजार व बस स्टैंड की दुकानों की सुरक्षा के लिए अपने स्तर पर दो-दो चौकीदारों की व्यवस्था जल्द करेगी।
पुलिस क्या कर सकती है इसमें...सुनते ही थाने से लौटे दुकानदार
धर्मशाला में बैठक आयोजित कर 11 सदस्यीय कमेटी का गठन करने के बाद दुकानदार बौंदकलां पुलिस थाने पहुंचे। यहां एसएचओ नहीं मिलने पर मुंशी और अन्य पुलिस कर्मचारियों से चोरी की वारदातें ट्रेस आउट कर चोरों को पकड़ने की मांग की गई। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें भी शर्म आती है कि थाने के सामने ही चोरी की वारदातें हो रही हैं। दुकानदार भी पुलिस का सहयोग करें। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी ने कहा कि चोरी की वारदात में पुलिस क्या कर सकती है। यह सुनकर दुकानदार तुुरंत थाने से लौट आए।
विज्ञापन
बाक्स: थाने के सामने इन दुकानों को बनाया निशाना
चोरी:-1---
पहली चोरी की वारदात का मामला सोनी स्वीट्स का है। राजकुमार सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात्रि को वह दुकान बंद करके घर गया था। बुधवार सुबह छह बजे दुकान खोली तो गल्ले से ढाई हजार की नकदी गायब मिली। इसके साथ ही चॉकलेट और मिठाईयां भी दुकान से गायब मिली। चोर रोशनदान की ईंटें निकालकर अंदर घुसे और दुकान के अंदर एक केन कोल्ड ड्रिंक भी पी। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
चोरी:-2----
चोरी की दूसरी वारदात बालाजी कोल्ड कॉर्नर की है। मेनपाल सैनी ने बताया कि वह सुबह पांच बजे जब दूध की सप्लाई लेने पहुंचा तो दुकान में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर गायब मिले। चोर दीवार में लगे रोशनदान के पास से अंदर दाखिल हुए। मेनपाल ने बताया कि गल्ले में रखी दो हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब है। दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
चोरी:-3---
तीसरा मामला मुख्य मार्ग पर ही सीएचसी के समीप विकास इलेक्ट्रिकल शॉप का है। यहां पर चोरों ने एक शटर के ताले तोड़े और एक सेंटर लॉक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि इसके बावजूद चोरी की वारदात को अंजाम देने में चोर कामयाब नहीं हो पाए। दुकानदार महेंद्र प्रजापत ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।
वर्जन::
पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द से जल्द वारदातों को ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
एसआई भीम सिंह, बौंदकलां थाना प्रभारी