{"_id":"5a8893ce4f1c1b2a788b6539","slug":"131518900174-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा बेरी रोड एलिवेटिड के निर्माण का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चा बेरी रोड एलिवेटिड के निर्माण का मामला
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित...........
फ्लैग : कच्चा बेरी रोड पर एलिवेटिड रोड के निर्माण का मामला
हेडिंग : अंडर पास पर अभी फंसा पेंच, सड़क की कम चौड़ाई के चलते आ रही दिक्कत
: लंबे समय से अंडर पास की मांग करते रहे हैं व्यापारी, डेयरी प्रधान बोले जल्द करेंगे मंत्री से मुलाकात
: पीडब्ल्यूडी के एसई बोले, अभी टेंडर फाइनल नहीं, प्रोजेक्ट पर कर रहे मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की कच्चा बेरी रोड की फाटक पर बनने वाले एलिवेटिड रोड के निर्माण को तो प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है, लेकिन अंडरपास पर अभी फैसला नहीं हो सका है। तकनीकी शाखा ने जहां अंडरपास बनने की संभावना से इंकार किया है, जबकि रोड के व्यापारी अंडर पास की मांग करते रहे हैं। इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल व व्यापारियों की अब तक अगुवाई करने वाले डेयरी एसोसिएशन के प्रधान राजू उर्फ राजकमल सहगल का कहना है कि वे सोमवार को सहकारिता मंत्री से मुलाकात करके व्यापारियों का पक्ष रखेंगे।
बता दें कि शहर के बीचोंबीच पुराने बस स्टैंड से अंबेडकर चौक तक एलिवेटिड रोड का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार व प्रशासन चाहता है कि कच्चा बेरी रोड पर भी एलिवेटिड मार्ग बनाकर उसे पुरानी सब्जी मंडी के सामने निर्माणाधीन एलिवेटिड रोड से जोड़ा जाए। 60 करोड़ की लागत से बनने वाले इस एलिवेटिड रोड के निर्माण कार्य का विभाग ने शुरू किया, लेकिन स्थानीय दुकानदारों के विरोध के चलते दो साल बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है।
चौड़ाई कम, अंडर पास बनाना संभव नहीं
पीडब्ल्यूडी के सूत्रों के सूत्रों ने बताया कि विभाग की तकनीकी शाखा ने कच्चा बेरी रोड की फाटक के ऊपर बनने वाले एलिवेटिड रोड की जो ड्राइविंग तैयार की है, उसके अंदर अंडर पास के लिए जगह निकलने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि जहां से अंडर पास बनाया जाना है, उसके दोनों तरफ कम से कम घरों से 15 फीट की दूरी होना अनिवार्य है। क्योंकि ऐसा न होने से अंडर पास से गुजरने वाले वाहनों के मुड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बच रही है। फिर भी आला अधिकारी इस विषय पर मंथन कर रहे हैं। सरकार की तरफ से एलिवेटिड रोड बनाने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन
जाम से मिल जाएगी मुक्ति
कच्चा बेरी रोड पर जींद व भिवानी रेलवे लाइन की फाटक है, जो गाड़ियों के आवागमन के चलते अक्सर बंद रहती है। एलिवेटिड रोड बनने से न केवल आम राहगीरों, बल्कि कच्चा बेरी रोड, अनाज मंडी, माल गोदाम रोड, नई सब्जी मंडी के व्यापारियों को जाम से जूझना पड़ता है। एलिवेटिड रोड बनने से जाम से निजात मिल जाएगी। साथ ही वाहन सीधे अंबेडकर चौक से अनाज मंडी में पहुंच जाएंगे।
व्यापारियों के हितों के साथ अनदेखी नहीं होगी। अंडर पास व दूसरी मांगों को लेकर वे सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से बातचीत करेेंगे। अभी उन्हें टेंडर फाइनल होने की सूचना नहीं मिली है।
- राजू सहगल, प्रधान डेयरी एसोसिएशन
कच्चा बेरी रोड पर एलिवेटिड रोड के निर्माण की सरकार से अनुमति मिली है, लेकिन अभी टेंडर जारी नहीं किया गया है। तकनीकी शाखा पूरी ड्राइविंग पर मंथन कर रही है। इससे ज्यादा कुछ कहना, अभी जल्दबाजी होगी।
- बलराज सिंह, एसई पीडब्ल्यूडी