{"_id":"5a722fea4f1c1b86268b7904","slug":"131517432810-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। प्रदेश भर में 7 मार्च से शुरू हो रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सालाना परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाओं के नकल रहित संचालन के लिए बोर्ड ने पुख्ता प्रबंध का दावा किया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू हो रही हैं। 7 मार्च को बारहवीं और 8 मार्च से दसवीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही साथ एक ही सत्र में दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 7 लाख 65 हजार 549 परीक्षार्थी 1738 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। पचास केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी। वहीं सूबे में 182 परीक्षा केंद्र संवेदनशील व अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन केन्द्रों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। बोर्ड मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से पूरे प्रदेश की मानीटरिंग की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी की गई हैं। ड्यूटियां भी ऑनलाइन तरीके से लगाई गई हैं। वहीं उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे परीक्षाओं की गरिमा को बनाए रखें व तनाव को छोड़कर अच्छे तरीके से परीक्षा दें। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने बोर्ड अधिकारियों व सभी जिलाधीशों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश जारी किए हैं।
दस हजार पर्यवेक्षक नियुक्त किए
परीक्षाओं को लेकर बोर्ड पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षा में इस बार 10 हजार 139 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि 902 केंद्र उपाधीक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षाएं केवल एक ही सत्र में होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार बोर्ड प्रशासन ने नया फैसला किया है कि आबजर्वर को परीक्षा अवधि के दौरान पूरे 3 घंटे संबंधित परीक्षा केंद्र में ही ड्यूटी देनी होगी। अब से पहले आबजर्वर केवल प्रश्न पत्र वितरित करने का कार्य करते थे। इसी के साथ इस बार बोर्ड प्रशासन ने प्रदेश के 50 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इसके साथ ही सभी परीक्षा डयूटी कंप्यूटराइज्ड लगाई हैं। किसी भी जिला शिक्षा अधिकारी को डयूटी बदलने का अधिकार नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षा में नकल को रोकने के लिए बोर्ड प्रशासन ने 324 फ्लाइंग बनाई हैं। इनमें बोर्ड प्रशासन के अलावा प्रदेश के सभी डीसी, एसपी, एसडीएम, डीईओ, डीईईओ के उड़नदस्ते भी शामिल हैं।