फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रजक समाज का फैसला, शादी में डीजे और शराब पर लगाई पाबंदी, करेंगे सामाजिक बहिष्कार

रजक समाज का फैसला, शादी में डीजे और शराब पर लगाई पाबंदी, करेंगे सामाजिक बहिष्कार

Mon, 29 Jan 2018 04:00 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
रजक समाज का फैसला, शादी में डीजे और शराब पर लगाई पाबंदी, करेंगे सामाजिक बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
रजक (धोबी) समाज सुधार समिति ने बैठक करके विवाह समारोह में डीजे और शराब पर पाबंदी लगाई है। साथ ही मृत्यु के बाद कराए जाने वाले भोज में भी ज्यादा खर्च नहीं किया जाएगा। बलियाणा में समिति के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजबीर टिटौली ने रजक समाज की बैठक में सर्वसम्मिति से यह निर्णय लिया। इस फैसले को अमल में लाने के लिए समिति ने सबसे पहले रोहतक कार्यकारिणी का गठन किया। समाज ने फैसला लिया कि अगर इसका कोई उल्लंघन करता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। वहीं समाज ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया।
रविवार को समिति के उप प्रधान बलवान खेवड़ा और मुख्य संरक्षक राम दिया इसराना की देखरेख में बैठक हुई। जबकि संचालन सुभाष इसराना ने किया। बालंद गांव के मदन को रजक (धोबी) समाज सुधार समिति का रोहतक का अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रताप, मुख्य सचिव सुरेश फरमाणा, सचिव याकूब, मुख्य खजांची जयपाल, महेंद्र को खजांची पद पर नियुक्ति किया गया। इसके अलावा मंगत को ऑडिटर और मीरू को मुख्य सलाहकार, जबकि राजेंद्र को सूचना अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन


बच्चों को संस्कारवान बनाएं- मो. गफूर
रजक समाज सुधार समिति के महासचिव मोहम्मद गफूर खान ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ है। हमें अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा देने पर जोर देना चाहिए। उप प्रधान बलवान खेवड़ा ने बताया कि समिति ने अभी तक 9 जिलों में कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। जल्द ही प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में भी कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजेश बलियाणा, नत्था खान, उमेद खान, दिलकेश, मंगत दीप, सतीर गोहान, सतबीर पटौदा, हनीफ, नूर हसन सोनीपत, लियाकत पानीपत, सोनीपत से कर्मवीर, पानीपत से हमीद खान, जींद से जयपाल, हिसार से कर्मवीर भैणी, भिवानी से यासीन मानहेरू, झज्जर से राजेश सीलानी, करनाल से सफिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed