फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   केएमपी का पड़ेगा रोहतक पर सीधा असर : ग्रोवर

केएमपी का पड़ेगा रोहतक पर सीधा असर : ग्रोवर

Mon, 22 Jan 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
केएमपी का पड़ेगा रोहतक पर सीधा असर : ग्रोवर
रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा है कि रोहतक को औद्योगिक हब बनाया जा रहा है। कुंडी-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस का सीधा रोहतक की इंडस्ट्री पर पड़ेगा। क्योंकि इससे रोहतक तीन तरफ से दिल्ली के साथ जुड़ जाएगा। वे रविवार को हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी के उद्घाटन अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि रोहतक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक है और गुरुग्राम व फरीदाबाद में नए उद्योग स्थापित करने के लिए स्थान नहीं है। इसलिए अब औद्योगिक दृष्टिकोण से माहौल रोहतक के पक्ष में है। ग्रोवर ने कहा कि केएमपी के बनने के बाद रोहतक का सीधा जुड़ाव दिल्ली महानगर से हो जायेगा। इस मौके पर कंपनी संचालक संदीप मुंजाल, एमएसएमई चेंबर ऑफ कॉमर्स, दिल्ली एंड दुबई के चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद जैन, पंजाब नेशनल बैंक इंदिरा कालोनी ब्रांच की सीनियर मैनेजर सुरेंद्र कुमार सैनी, पवन आहुजा, जोगेंद्र सैनी, बृजेश गोयल, रमेश मुठरेजा, तरूण मुठरेजा व राजेश कत्याल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed