फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिरसा में हो रही है दिल्ली से हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई

सिरसा में हो रही है दिल्ली से हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई

Thu, 04 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में हो रही है दिल्ली से हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई
सिरसा में हो रही है दिल्ली से हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई
विज्ञापन

दस लाख कीमत की हेरोइन समेत दो तस्करों को रंगे हाथों पुलिस ने दबोचा
खुलासा: दिल्ली में रह रहे नाइजीरियन नागरिक टाइसन स्थानीय तस्करों को बेचता है हेरोइन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
जिले में हेरोइन की तस्करी करने वाले दो तस्करों को बुधवार सुबह सीआईए स्टाफ ने 245 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित रंगे हाथों दबोचा। तस्करों से मिली हेरोइन की कीमत दस लाख रुपये है। एएसपी नरेंद्र बिजारणिया की कड़ी पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सिरसा में दिल्ली से हेरोइन की सप्लाई हो रही है। दिल्ली में रह रहे नाइजीरियन नागरिक टाइसन हेरोइन सप्लाई करने वाले गैंग का लीडर है। टाइसन ही एनसीआर समेत हरियाणा और यूपी में तस्करों को हेरोइन मुहैया कराता है। गिरफ्त में आए तस्कर धर्मेंद्र उर्फ मांडिया और संदीप भी टाइसन से हेरोइन खरीदी है। बुड़ाक रोड नजदीक करनाल बाईपा के पास रॉक्श ने हेरोइन की डिलीवरी की। सिरसा में हेरोइन चार हजार रुपये प्रति ग्राम बेची जाती है।
बुधवार को सीआईए पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सिरसा में सक्रिय दो हेरोइन तस्कर माल लेकर सिरसा आने वाले हैं। सूचना के आधार पर एएसआई तरसेम सिंह ने अपनी टीम के साथ सिकंदरपुर के पास खडे़ हो गए। जैसे ही सफेद रंग की अल्टो कार पुलिस को सामने से आती दिखाई दी पुलिस ने उसे रुकवा लिया। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। दोनों युवकाें की पहचान धर्मेंद्र उर्फ मांडिया निवासी तरकांवाली और संदीप कुमार निवासी फरवाई कलां के रूप में हुई। सीआईए ने मामले की सूचना एएसपी नरेंद्र बिजारणिया को दी। एएसपी के मौके पर आने के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, तलाशी के दौरान पुलिस को कार से लिफाफे में बंद हेरोइन मिली। उसका वजन किया गया तो बरामद हेरोइन 245 ग्राम निकली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लेडी स्मगलर की तलाश
सिरसा में आलम ये हो चुका है हेरोइन तस्करी के गोरखधंधे में महिलाएं भी शामिल हो चुकी हैं। रविवार को शहर थाना पुलिस ने बस अड्डा परिसर से एक महिला को हेरोइन समेत रंगे हाथों काबू किया। उक्त महिला ने पुलिस को बताया कि सिरसा की पटेल बस्ती निवासी उर्मिला ने उसे हेरोइन सप्लाई करने के लिए भेजा था। इस खुलासे के बाद सिरसा पुलिस ने लेडी स्मगलर उर्मिला की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस लेडी स्मगलर ने कई महिलाआें को हेरोइन तस्करी के धंधे में लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रवाना हुई पुलिस टीम
सिरसा में हेरोइन तस्करी के नेटवर्क को कुचलने के लिए पुलिस के लिए नाइजीरियन नागरिक टाइसन की गिरफ्तारी बेहद जरूरी है। उसे गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है। गिरफ्त में आए तस्करों को वीरवार सुबह अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
-आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया, एएसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed