{"_id":"5a04c8824f1c1bc9678baa0d","slug":"131510262914-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण को लेकर हाई अलर्ट पर प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण को लेकर हाई अलर्ट पर प्रशासन
Updated Fri, 10 Nov 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए जागा प्रशासन, डीसी ने ली अधिकारियों की मीटिंग ---
तारकोल की सड़क के निर्माण पर रोक, 55 भवन मालिकों को नोटिस
- भवन निर्माण सामग्री ढककर रखने की हिदायत, पुरानी सड़कों के किनारे होगा छिड़काव
- तीनों एसडीएम नोडल अधिकारी नियुक्त, हर शाम चार बजे सीटीएम आफिस भेजेंगे रिपोर्ट
- चंडीगढ़ वीडियो काफ्रेंसिंग के बाद डीसी ने ली अधिकारियों की मीटिंग
- ईंट-भट्ठों की जांच करेंगे एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की नींद आखिरकार टूट गई है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से तारकोल की सड़क के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। साथ ही खुले में भवन निर्माण सामग्री डालने पर निगम की टीम ने एक दिन में 55 भवन मालिकों को नोटिस थमा दिए हैं। साफ हिदायत दी है कि अगर सड़क पर निर्माण सामग्री मिली तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
वीरवार को चंडीगढ़ मुख्यालय ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों की मीटिंग ली और सख्ती से कदम उठाने की हिदायत दी। डीसी ने तुरंत अधिकारियों की मीटिंग ली और प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए हिदायत दी। मीटिंग में रोहतक, महम व सांपला के एसडीएम, निगम आयुक्त, सीटीएम, डीटीपी निगम व डीटीपी नगर योजनाकार और प्रदूषण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। एक घंटा चली मीटिंग में डीसी ने अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।
हर रोज मांगी मुख्यालय ने रिपोर्ट
चंडीगढ़ मुख्यालय की तरफ से डीसी से हर रोज प्रदूषण रोकने के लिए उठाए कदम की रिपोर्ट मांगी है। इसके चलते तीनों एसडीएम को उनके एरिया का मुख्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम हर रोज शाम 4 बजे तक अपनी कार्रवाई रिपोर्ट सीटीएम आफिस में देंगे। वहां से पूरे जिले की रिपोर्ट तैयार होगी, जिसे डीसी आफिस के माध्यम से चंडीगढ़ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ये उठाए कदम
: तारकोल की सड़क निर्माण पर रोक, नहीं चलेंगे मिक्सर प्लांट
: जीक-जैक सिस्टम से ही चलेंगे ईंट-भट्ठे
: होटल व रेस्टोरेंट में कोयला व लकड़ी के प्रयोग पर रोक।
: भवन निर्माण सामग्री पर छिड़काव की हिदायत
: पराली न जलाने के लिए किसानों किया जाए जागरूक।
प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। सभी विभाग मिलकर प्रदूषण कम करने का प्रयास करेें। जो व्यक्ति नियमों को तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस को भी ज्यादा धुआं छोड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने की हिदायत दी है।
- यश गर्ग, डीसी