{"_id":"59c6b7054f1c1b25688b6229","slug":"131506195205-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने खंभा तोड़ा, 18 घंटे बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने खंभा तोड़ा, 18 घंटे बती गुल
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रक ने खंभा तोड़ा, 18 घंटे बत्ती रही गुल
भिवानी
शहर के पुराना बस अड्डे के पास कोर्ट रोड स्थित बिजली के खंभे में जा घुसा। इससे आधा दर्जन कॉलोनी व बाजार की 18 घंटे बिजली गुल रही। गनीमत रही कि ट्रक बिजली के खंभे की टक्कर के बाद रूक गया, अन्यथा दुकानों में घुस जाता। हादसे से 10 मिनट पहले ही कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके गए थे, जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे सामान से लदा ट्रक बेकाबू होकर कोर्ट रोड के मोड़ पर बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। चालक व परिचालक को मामूली चोट आई।
लंदन ड्राइक्लीन के संचालक धीरज अखरिया ने बताया कि बरसात की वजह से वे खुद और जूस संचालक हादसे 10 मिनट पहले दुकान बंद करके गए थे। यदि दुकानें खुली होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बरसात हुई, इसीलिए दुकानदार समय से पहले दुकान बंद कर घरों को चले गए। ट्रक की चपेट में एक रेहड़ी भी आ गई। धीरज ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था।
इस घटना की वजह से शनिवार सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक सरकुलर रोड पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। दो घंटे में कई बार जाम लगा। करीब 12 बजे ट्रक को एक तरफ किया, तब कहीं जाकर यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
--
एक खंभे की वजह से 18 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
इलाके की आधा दर्जन कॉलोनी व बाजारों की बिजली आपूर्ति 18 घंटे बाधित रही। हैरानी की बात यह है कि एक खंभे और तारों को दुरुस्त करने में विभाग को 18 घंटे लगे। रात 10 बजे गुल हुई बत्ती, शनिवार दोपहर ढाई बजे बहाल हुई। पुराना बस अड्डा क्षेत्र, आदर्श नगर, सरकुलर रोड रोहतक चौक तक, बाबा नगर, महम गेट इलाके में आपूर्ति प्रभावित रही। पूरी रात लोगों की अंधेरे में बीती। घरों व दुकानों के इनर्वटर भी जवाब दे गए। इस इलाके में स्थित डेढ़ दर्जन नर्सिंग होम संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
--
बिजली विभाग ट्रक मालिक से करेगा रिकवरी
ट्रक चालक व मालिक से बिजली विभाग ने अपने नुकसान की भरपाई की। बिजली विभाग के एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नुकसान का एस्टीमेट बनाकर ट्रक मालिक को दे दिया है। सोमवार को राशि विभाग में जमा हो जाएगी। विभाग ने इस बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। सिविल लाइन थाना के मुंशी ने बताया कि हादसे के बारे में जानकारी तो है, लेकिन इस बारे में किसी ने कोई शिकायत नहीं की। इसलिए पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।