{"_id":"5994b49b4f1c1b79568b4577","slug":"131502917787-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मशार : पीजीआई के शौचालय में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मशार : पीजीआई के शौचालय में मिला नवजात का शव
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्मशार : पीजीआई के शौचालय में मिला नवजात का शव
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआई के आपातकालीन विभाग के शौचालय में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पीजीआई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। वहीं शव छोड़कर जाने वाले आरोपियों की तलाश में पीजीआई प्रशासन और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सफाई कर्मचारी अमित प्रधान ने बताया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे शौचालय में एक नवजात शिशु पड़ा था। इसकी सूचना आपात विभाग के सीएमओ और नर्सिंग स्टाफ को दी। डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया गया। आपात विभाग प्रशासन ने शौचालय को बंद करवा दिया और आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिया। चिकित्सकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूत्रों की मानें तो शव शौचालय में तकरीबन एक घंटा रखा रहा, उसे कोई उठाने नहीं आया। बाद में मौके पर हरिओम सेवा दल के कर्मी आए। स्वयंसेवकों ने बताया कि जब तक कागज नहीं तैयार हो जाते, शव को नहीं उठाया जा सकता।
तीन दिन की जच्चाओं की खंगाली जा रही डिटेल
प्रशासन सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा वार्ड दो में पिछले तीन-चार दिन की जच्चाओं की डिटेल भी खंगाल रहा है। अधिकारी मानते हैं कि जच्चाओं की डिटेल खंगालने से आरोपियों तक पहुंच सकते हैं।