{"_id":"5988b77f4f1c1bd7468b471d","slug":"131502132095-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो महिला सहित चार घायल
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दो महिला सहित चार घायल
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे पर स्थित राजकीय महिला कॉलेज के पास सोमवार को हुई दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संतोष एवं सुमन को घर भेज दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार उपचाराधीन है। परिजन नहीं आने के कारण रैफर नहीं कर पाए हैं।
चरखी दादरी जिले के गांव झोझूकला निवासी मनोज पुत्र नरेश अपनी मां संतोष देवी व सुमन पत्नी दिनेश को लेकर बाइक से डेरोली जाट अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। महिला महाविद्यालय के पास ब्रेकर पर नारनौल से आ रही बाइक से आमने सामने की भिड़ंत होने पर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य घटना में एक ट्रैक्टर एजेंसी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सैनीपुरा मोहल्ला वासी स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राजु पुत्र मदनलाल स्कूटी द्वारा सोमवार दोपहर किसी कार्य से जा रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा एंबुलेंस को सूचित करने पर एंबुलेंस कर्मी घायल को उप नागरिक अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।