फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   देर से जागा नगर परिषद, शहर में फॉगिर कराई, लोग बोले- कर रहे खानापूर्ति

देर से जागा नगर परिषद, शहर में फॉगिर कराई, लोग बोले- कर रहे खानापूर्ति

Sat, 29 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
देर से जागा नगर परिषद, शहर में फॉगिर कराई, लोग बोले- कर रहे खानापूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
सरकार के आदेशों के बावजूद नगर परिषद रेवाड़ी के अधिकारियों ने देर से जागते हुए शहर की कई कॉलोनियों में फोगिंग कराई। हालांकि लोग नप की ओर से कराई गई फोगिंग को खानापूर्ति ही कह रहे हैं। नगर परिषद की ओर से शुरू की फोगिंग में भी लोगों को खामियां दिख रही हैं। क्योंकि जिस ऑटों में फोगिंग मशीन रखी हुई है, वह शहर के अंदर अधिकतर संकरी गलियों में कैसे पहुंच पाएगा। लोगों का कहना है कि जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चंदे से मशीन खरीदकर संकरी गलियों में फोगिंग कर सकते हैं तो प्रशासन के पास ऐसे संसाधन क्यों मौजूद नहीं हैं। लोगों का कहना है कि नप की ओर से महज खानापूर्ति के लिए फोगिंग की जा रही है।

ज्ञात रहे कि बरसात के बाद मच्छर जनित बीमारियों से शहर को लोगों को फोगिंग कराने का जिम्मा स्वास्थ्य एवं नगर परिषद के पास रहता था। लेकिन इस वर्ष सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार शहरों में नगर निकाय एवं गांवों में पंचायतों की ओर से फोगिंग की जानी थी। जिले भर में मलेरिया के छह, चिकनगूनिया और डेंगू का एक-एक केस आने के बावजूद भी नगर परिषद फोगिंग शुरू नहीं करा सका था। लेकिन बीते दो दिनों से नप की ओर से फोगिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन


फोगिंग कराई गई
नगर परिषद की ओर से वार्ड सात, आठ एवं गढ़ी बोलनी रोड पर फोगिंग कराई गई। पूरे शहर में नियमित रूप से फोगिंग कराई जाएगी। -मनोज कुमार, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed