फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीवरेज ओवरफ्लो, दुकानदार परेशान

सीवरेज ओवरफ्लो, दुकानदार परेशान

Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज ओवरफ्लो, दुकानदार परेशान
सीवरेज ओवरफ्लो, दुकानदार परेशान
विज्ञापन

चरखी दादरी। बस स्टैंड रोड स्थित पुरानी एलआईसी वाली गली के दुकानदारों व स्थानीय लोगों पर जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भारी पड़ रही है। विभाग ने यहां नया सीवेरज बनाने के लिए लिए पुराने मैनहोल को खोदा था और इसके बाद पाटना भूल गया। अव्यवस्थाओं के चलते गली में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों को समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। जल्द से जल्द समाधान न होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी भी विभागीय अधिकारियों को दी है। इससे पहले स्थानीय दुकानदारों ने नारेबाजी कर विभाग के प्रति अपना रोष भी जाहिर किया।

दुकानदार विजय कुमार, रमेश कुमार, रवि, सुनील, अजय, बिजेंद्र, श्याम आदि ने बताया कि कुछ दिनों पहले इस गली में सीवरेज मैनहोल डालने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने खुदाई की थी। इसके बाद से ही मैनहोल के लिए खोदा गया गड्ढ़ा खुला पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढ़ा करीब दस दिन पहले खोदा गया था ओर इसके बाद से ही विभागीय कर्मचारियों ने इसकी सुध नहीं ली। ऐसे में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो कर गली में जमा होने से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। इतना ही लोगों को बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा है। दुकानदारों ने अपना रोष प्रकट करते हुए विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed