फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब नेहरा खाप का गठन, जल्द बनेगी कार्यकारिणी

अब नेहरा खाप का गठन, जल्द बनेगी कार्यकारिणी

Mon, 17 Jul 2017 02:38 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
अब नेहरा खाप का गठन, जल्द बनेगी कार्यकारिणी
अब नेहरा खाप का गठन, जल्द बनेगी कार्यकारिणी
विज्ञापन


रोहतक। प्रदेश में अन्य खापों की तरह अब नेहरा समाज ने भी खाप का गठन कर दिया। एक निजी होटल में रविवार को हुई समाज के लोगों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा को सौंपी गई है। जल्दी ही इसकी कार्यकारिणी भी गठित कर दी जाएगी।

बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई प्रदेशों के लोगों ने भाग लिया। इसमें निर्णय लिया गया कि समाज के हितों को देखते हुए नेहरा खाप का गठन किया जाए। इस पर सभी ने सहमति जता दी। पूर्व मंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए जल्दी ही राजस्थान में नेहरा समाज की बैठक बुलाने का फैसला हुआ। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं की गई। खाप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


खाप का मुख्य उद्देश्य भाईचारे की मिसाल कायम करना होगा और पहली बैठक में ही समाज हित के कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इस मौके पर दलबीर नेहरा, राजस्थान से सोनाराम, बाडमेर से जिले सिंह, पंजाब से सागरदीप सिंह, राजपुरा से दिलबाग नेहरा, दिल्ली से जिले सिंह, यूपी से भगवानराम, सत्यनारायण, महेंद्र, सतबीर सिंह, राकेश, बिजेंद्र, कृष्णलाल और आजाद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed