{"_id":"594c1aab4f1c1b63568b4630","slug":"131498159787-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक के जरिये बाढ़ के दौरान बचने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक के जरिये बाढ़ के दौरान बचने के उपाय बताए
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के जरिये बाढ़ के दौरान बचने के उपाय बताए
-बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत लेदी गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान चौथे दिन बाढ़ग्रस्त गांव लेदी में बाढ़ से बचने के उपायों के बारे में ग्राम वासियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम जानकारी दी गई।
आपदा प्रबंधन के अनुसंधान अधिकारी गुरकरण सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण लेने से जहां व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं उसमें निपुणता आती है। जब भी बाढ़ जैसी आपदा आती है तो प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति ही बाढ़ में फंसे लोगों की बेहतर ढंग सेे सहायता कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा जिस भी रूप में आए उस के लिए पहले से ही पूर्ण रूप से तैयारियां करके ही बखूबी निपटा जा सकता है। शिव शक्ति कला मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें बहुत ही सरल ढंग से बाढ़ से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। इसके मुखी गुलाब सिंह ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण की बहुत आवश्यकता होती हैै। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के गोताखोर रामकेश ने लोगों को बाढ़ से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर गांव के पटवारी तरूण, नम्बरदार राजेश, पंच लाठी राम, आंगनबाड़ी वर्कर सुषमा देवी, संदीप, राम गोपाल व गांव वासी उपस्थित थे।
फोटो-1,2