फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हड़ताल से पीजीआई में अव्यवस् था, संक्रमण की जद में आ सकते हैं मरीज

हड़ताल से पीजीआई में अव्यवस् था, संक्रमण की जद में आ सकते हैं मरीज

Wed, 14 Jun 2017 02:39 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से पीजीआई में अव्यवस्
था, संक्रमण की जद में आ सकते हैं मरीज
हड़ताल से पीजीआई में अव्यवस्था, संक्रमण की जद में आ सकते हैं मरीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआई में चल रही अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल से पीजीआई की व्यवस्था डगमगाने लगी है। हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को वार्डों, ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर में जगह-जगह गदंगी फैली रही। इससे मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। सुबह कुछ देर के लिए पक्के कर्मचारियों ने व्यवस्था संभालने की कोशिश की, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने से हालात जस के तस हो गए। कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए हरियाणा रोडवेज यूनियन के पदाधिकारी, एसिन कंपनी के कर्मचारी और संस्थान के नान टीचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में दो दिन से चल रही हड़ताल के कारण संस्थान में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों से बात करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। सभी ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। कर्मचारियों ने विजय पार्क में पीजीआईएमएस प्रशासन को ठेका ले रही कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी मनमानी कर रही है और पुराने कर्मचारियों को हटा रही है। प्रशासन उनकी समस्या का समाधान करवाए, नहीं तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार से अनुबंध में लगे 465 बीयरर, 550 सफाईकर्मचारी और 100 माली हड़ताल पर चल रहे हैं। वहीं शाम तक हड़ताल पर बैठे कर्मचारी दो गुटों में बंट गए। जहां एक गुट का कहना है कि हड़ताल खत्म हो गई जबकि दूसरा गुट अभी हड़ताल जारी रहने पर अड़ा है।
विज्ञापन


कोई सुनने को तैयार नहीं, हड़ताल रहेगी जारी
पीजीआई अनुबंधित कर्मचारी संगठन की प्रधान कलावती कांगड़ा ने बताया कि दो दिन से उनकी हड़ताल जारी है, कोई सुनने को तैयार नहीं है। हड़ताली कर्मचारियों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उनकी हड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बातचीत के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया कि सुपरवाइजरों को हटाने के अलावा, सैलरी, ईएसआई, पीएफ आदि सभी मांगों को मान लिया जाएगा। इसके साथ ही मामला हटाए गए 65 कर्मचारियों और 20 सफाई कर्मचारियों की बहाली के लिए लड़ाई जारी है। प्रशासन कह रहा है कि हटाए गए 65 कर्मचारियों को अभी नहीं लिया जा सकता, जब ट्रामा सेंटर की मंजूरी आएगी तो उन्हें रख लिया जाएगा। लेकिन जब तक इन कर्मचारियों को वापस नहीं रखा जाता, वे हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्के कर्मचारियों और निजी बैंक कर्मियों ने संभाला मोर्चा
हड़ताल के दौरान पक्के कर्मचारियों और एक निजी बैंक के कर्मचारियों ने ओपीडी में पर्ची बनाने और जांच रिपोर्ट देने का मोर्चा संभाला। स्थिति यह रही कि अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों का एक घंटा देरी से पंजीकरण हो सका।

कुछ कर्मचारी बोले हड़ताल समाप्त
दो गुट में बटे कर्मचारियों में से कुछ का कहना है कि उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी है। उनकी मांगों को मान लिया गया है। नवदीप और तरूण ने बताया कि बीयरर और सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। इस संबंध में फैसला हो गया है।


बोले कुलपति
कर्मचारियों को कंपनी निकालती और रखती है। कंपनी को नोटिस दिया गया है। कुछ लोग काम पर लौट भी आए हैं, कुछ असामाजिक तत्व हैं जो हंगामा करवा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक को हड़ताली कर्मचारियों से बात करने को कहा गया है। मरीजों को कोई समस्या नहीं होने दी जा रही है।
- डॉ. ओपी कालरा, कुलपति, हेल्थ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed