{"_id":"61ccb8a4f28b2354295fe70e","slug":"13-year-old-student-found-corona-infected-rohtak-news-rtk634260428","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 वर्षीय छात्र मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 वर्षीय छात्र मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिले में बुधवार को दो कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज सिरसा का बताया गया है। जबकि दूसरा शहर के सेक्टर एक का रहने वाला 13 वर्षीय छात्र है। निजी स्कूल के इस छात्र की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं बताई गई है। यह केस विभाग की सामान्य जांच में सामने आने का दावा किया गया है। ऐसे में कोरोना की फिर दस्तक से इनकार नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग भी इस केस को लेकर चिंतित है। संक्रमित छात्र के संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में बुधवार को नया कोरोना संक्रमित केस सामने आया है। यह केस 13 वर्ष का छात्र है। यह न तो पिछले कुछ दिनों में कहीं गया है और न ही कोई बाहर से इनके घर आया है। ऐसे में बच्चे का संक्रमित होना महामारी के खतरे की गंभीरता की ओर संकेत कर रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। अब विभाग इस छात्र से जुड़े लोगों की सैंपलिंग करेगा। इसके स्कूल, कोचिंग सेंटर व अन्य जगहों पर कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। इसका मकसद समय रहते जांच से संक्रमण का पता लगाना व महामारी को फैलने से रोकना है। इसके साथ ही अब जिले में संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ कर चार पहुंच गई है। ये चारों मरीज घरों में एकांतवास में उपचाराधीन हैं।
1603 लोगों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 1603 लोगों के सैंपल लिए। इसमें 1455 की आरटीपीसीआर व 148 रैपिड सैंपल हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। वीरवार को इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके अलावा 1133 लोगों को अपनी रिपोर्ट जारी होेने का इंतजार रहा। इनकी रिपोर्ट बकाया है।
विज्ञापन
जागरूकता पर जोर दे रहा विभाग
महामारी के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। इसके तहत स्कूलों व औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों के कर्मचारियों की जांच की जाएगी। इस काम में स्कूल व कंपनी संचालक विभाग का सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। विभाग की टीम लगातार इन्हें समझाकर जागरूक बनाने पर जोर दे रही हैं।
संक्रमण दर पहुंची 4.23 प्रतिशत
महामारी के खतरे के बीच कोरोना की संक्रमण दर का कम होना राहत देने वाला है। यह जिले में बुधवार को 4.23 प्रतिशत रही। महामारी सुधार की दर 97.72 प्रतिशत है।
वर्जन:
महामारी का खतरा बना हुआ है। संक्रमण बढ़ रहा है। जिले में बुधवार को एक संक्रमित केस मिला है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। विभाग ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सैंपलिंग बढ़ा दी है। लोगों को जागरूक बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
- डॉ. जेएस पुनिया, सिविल सर्जन।