{"_id":"5e738c768ebc3e78b71305c6","slug":"13-out-of-45-buses-going-to-delhi-stopped-due-to-corona-wars-rohtak-news-rtk5475442165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वारयस के कारण दिल्ली जाने वाली 45 बसों में से 13 रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वारयस के कारण दिल्ली जाने वाली 45 बसों में से 13 रोकी
विज्ञापन
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (डीटीसी) ने कोरोना वायरस के चलते हरियाणा रोडवेज की दिल्ली जाने वाली बसों में तत्काल प्रभाव से 30 फीसदी की कटौती करने को कहा है। इसके चलते शुक्रवार से रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने वाली करीब 45 बसों में से 13 बसें नहीं चलेंगी। इस दौरान सिर्फ 32 बसें ही चलेंगी। वहीं, डिपो महाप्रबंधक का कहना है कि सवारियों की संख्या काफी कम हो गई है, जिसकी वजह से यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी।
कोरोना वायरस की वजह से डीटीसी ने न सिर्फ हरियाणा बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि प्रदेशों से आने वाली बसों की संख्या पर अंकुश लगाने का फैसला लिया है। इसके तहत हरियाणा परिवहन निगम से कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से 30 फीसदी बसों के संचालन में कटौती की जाए। भविष्य में हालात को देखते हुए यह संख्या और बढ़ाई जा सकती है। डीटीसी का पत्र आने के बाद हरियाणा मुख्यालय से सभी डिपो महाप्रबंधकों को दिल्ली की बसों की संख्या में कटौती करने के लिए कहा गया है। इसके तहत रोहतक से चलते शुक्रवार से रोहतक से चलने वाली 45 बसों में से 13 का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। डिपो महाप्रबंधक बृजेंद्र हुड्डा ने बताया कि बसों का संचालन रोकने से सवारियों को कोई परेशानी नहीं होगी। इसकी वजह यह है कि कोरोना वायरस की वजह से काफी कम सवारियां आ रही हैं, जिसके चलते बसों को इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही फैसला लिया गया है कि दिल्ली की पर्याप्त सवारियां होने पर ही बस को रवाना किया जाएगा ताकि लोगों को कोई असुविधा नहीं हो।